फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लर्निंग डीएल के लिए करना होगा दिसंबर तक का इंतजार

लर्निंग डीएल के लिए करना होगा दिसंबर तक का इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। यदि आपको लर्निंग डीएल बनवाना है तो आपको दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, संभागीय परिवहन विभाग की वेबसाइट रात में 12 बजे जैसे खुल रही है, वहीं, कुछ मिनटों में स्लॉट की बुकिंग फुल हो जाती हैं। वर्तमान में 60 से बढकऱ 120 स्लॉट होने के बाद भी आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं। जो लगातार वाहन चेंकिग के दौरान होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे हैं। कोरोना से पूर्व जहां शासन स्तर से जिले को 320 स्लॉट प्रतिदिन निर्धारित थे, वह घटकर एक सप्ताह पूर्व 60 स्लॉट प्रतिदिन पर आ गए थे। कार्यालयों पर भीड़ बढऩे पर शासन स्तर से पुन: 60 स्लॉट बढ़ाकर अब 120 स्लॉट प्रतिदिन कर दिए हैं। इसके बाद भी आवेदकों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। आवेदक रवि कुमार और अनिल तोमर ने बताया कि परिवहन विभाग की वेबसाइट रात में कुछ समय के लिए खुल रही है, कुछ मिनट बाद वह बंद कर दी जाती है। निर्धारित समय पर स्लॉट बुक न होने पर अगले दिन फिर रात को वेबसाइट खुलने का इंतजार किया जाता है। एक आवेदन बड़ी मुश्किल से बुक हुआ, जिसे दिसंबर माह का समय मिला है। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि शासन स्तर से स्लॉट 60 से 120 कर दिए हैं। वेबसाइट शासन स्तर से ही खुलती है। फिलहाल 90 दिन तक के स्लॉट बुक हो चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed