फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एग्जाम स्पेशल ट्रेन में 16 परीक्षार्थी दिल्ली हुए रवाना

एग्जाम स्पेशल ट्रेन में 16 परीक्षार्थी दिल्ली हुए रवाना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिल्ली एग्जाम स्पेशल ट्रेन में रविवार को एनडीए की परीक्षा देने के लिए 16 परीक्षार्थी बैठकर रवाना हुए। कुछ परीक्षार्थियों के संग परिजन भी गए। सभी परीक्षार्थियों को थर्मल स्कैनिंग करने के बाद और कड़ी चैकिंग कर रवाना किया गया। वहीं, रविवार को देर रात्रि बरेली और दिल्ली से परीक्षार्थियों को लेकर ट्रेन बुलंदशहर स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
रविवार को यूपीएससी एनडीए की परीक्षा बरेली और दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें जनपद के भी काफी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। कोरोना संक्रमण के दौरान आयोजित हो रही यूपीएससी एनडीए की परीक्षा के दौरान केंद्र पर आने-जाने के लिए परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे द्वारा बुलंदशहर से बरेली और दिल्ली के लिए दो एग्जाम स्पेशल ट्रेन लगाई गई। बरेली के लिए जहां शनिवार शाम बिना परीक्षार्थी के ट्रेन रवाना हुई। वहीं, रविवार सुबह 4.15 पर बुलंदशहर स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन रवाना होने से पूर्व परीक्षार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कड़ी चेकिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दिल्ली के लिए एग्जाम स्पेशल ट्रेन को निर्धारित समय पर रवाना किया गया। ट्रेन में बुलंदशहर से 16 परीक्षार्थी और 20 पैसेंजर यात्री बैठकर रवाना हुए। साथ ही चेकिंग के लिए ट्रेन में चार टीटीई, चार आरपीएफ के जवान और दो जीआरपी के जवान को भेजा गया हैं। बताया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद बरेली और दिल्ली भेजी गई ट्रेन रविवार देर रात्री स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed