{"_id":"5f5530a88ebc3e6a07790d2b","slug":"ghaziabad1599418536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रचार-प्रसार का दौर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बार चुनाव: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रचार-प्रसार का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में चुनावी बिगुल बीते दिनों बज चुका है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने गत बृहस्पतिवार को अध्यक्ष व सचिव पद की चुनावी रूपरेखा का खाका तैयार कर तारीख जारी कर दी थी। वहीं, अब सोमवार को नामांकन प्रक्रिया से पूर्व भावी प्रत्याशी बार के अधिवक्ताओं के संपर्क में जुट गए हैं। वह इसके लिए सोशल मीडिया का भी भरपूर सहयोग ले रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पन्नालाल गिरि ने बीते दिनों बताया था कि आगामी सात सितंबर को यानि सोमवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन किया जाएगा। साथ ही नौ सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक की जाएगी। इसके अलावा नौ सितंबर को ही दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। साथ ही आगामी 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक टेंडर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, सात सितंबर को नामांकन प्रकिया से पूर्व अध्यक्ष व सचिव पद के भावी प्रत्याशी भी चुनावी जीत की दौड़भाग में जुट गए हैं। शनिवार से कुछ भावी प्रत्याशी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व व्हाट्सएप के जरिए अन्य अधिवक्ताओं से नामांकन प्रक्रिया में उनके साथ शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। इनमें कुछ पूर्व में प्रत्याशी भी रह चुके हंै। जो कि फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, कुछ पूर्व अध्यक्ष व सचिव भी ताल ठोंक सकते हैं।
विज्ञापन