{"_id":"5f5530a08ebc3ea40211668e","slug":"ghaziabad1599418528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध असलाह संग डकैत को दबोचा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पुलिस ने अवैध असलाह संग डकैत को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। क्षेत्र में लूट, चोरी व डकैती की वारदातों में शामिल रहा शातिर डकैत रिहान शनिवार देर रात जहांगीराबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलाह भी बरामद किया है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात जहांगीराबाद थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि चांदौक चौराहा गेट के निकट एक शातिर अपराधी अवैध असलाह के साथ मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी और आरोपी को अवैध बंदूक के साथ दबोच लिया। आरोपी की शिनाख्त रिहान पुत्र कलुवा खां निवासी मोहल्ला पाठक थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पर जहांगीराबाद थाने में डकैती, गैंगस्टर आदि के कई मामले दर्ज हैं। वह थाने के टॉप टेन अपराधियों में शामिल था। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन