{"_id":"5f4a59408ebc3e3d2205671d","slug":"ghaziabad1598708032","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में शुरू हुआ मिनी किट्टी पार्टी का चलन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना काल में शुरू हुआ मिनी किट्टी पार्टी का चलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में शुरू हुआ मिनी किट्टी पार्टी का चलन
विज्ञापन
- अब किट्टी में पहुंच रही आठ से दस महिलाएं
- होटल नहीं अब घर में आयोजित हो रही किट्टी पार्टी
- होटल से तौबा कर अब अपने हाथों से बने पकवानों पर बढ़ रहा विश्वास
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। कोरोना काल में हर किसी की जीवन शैली बदली है, काम करने का तरीका बदला गया है। वहीं इन सब बदलावों के बीच महिलाओं ने भी नया ट्रेंड शुरू किया है। महिलाओं के बीच इन दिनों मिनी किट्टी पार्टी का चलन शुरू हो गया है। इस किट्टी में गिने-चुने सदस्य ही एक जगह एकत्रित होते हैं और तंबोला के साथ ही हाथ से बनाए पकवानों का लुत्फ उठाया जाता है।
कोविड-19 संक्रमण की वजह से पिछले पांच माह से घरों में कैद महिलाएं अब खुद को सहेलियों से मिलने से नहीं रोक पा रही। दरअसल जुलाई में जहां महिलाओं ने ऑनलाइन किट्टी पार्टी शुरू की थी। वहीं अब मिनी किट्टी ट्रेंड में आठ से दस सखियां मिलने भी लगी हैं। ऐसी किट्टी पार्टी में महिलाओं का शामिल होना उनकी स्वेच्छा पर आधारित होता है। हरतालिका तीज से लेकर राधा अष्टमी और अन्य मौकों पर महिलाएं स्पेशल मिनी किट्टी पार्टी शुरू की है।
इनसेट
मिनी किट्टी पार्टी की शर्तें
- पार्टी किसी के घर पर ही होगी।
- पार्टी में हाथों से बनी डिश ही प्रयोग में लाई जाती है।
- आठ से दस सदस्य व कई बार इससे भी कम सदस्य पार्टी में शमिल होती हैं।
- पार्टी में शामिल होना सभी की मर्जी पर आधारित रहता है।
- पार्टी में जो कोई भी शमिल हो रहा है, वह और उसके परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ होने चाहिए।
- किट्टी पार्टी में सोशल डिस्टेंशिंग, मास्क और सैनिटाइजर का होना अनिवार्य होता है।
- यह किट्टी अब खास मौको पर ही आयोजित होती है।
इनसेट
5 माह बाद मिली सहेलियां
शनिवार को वैशाली स्थित रश्मि के घर पर इसी तरह की मिनी स्पेशल किट्टी पार्टी आयोजित हुई। दरअसल सहेलिया एक ही बिल्डिंग में रहते हुए मार्च से मिल नहीं पाई थी। ऐसे में मिनी किट्टी पार्टी प्लान करते हुए रश्मि क घर पर गिनी चुनी सहेलिया उनके घर एकत्रित हुई और जमकर मस्ती की। किट्टी पार्टी में सुधा, निशा, अंशु, संगीता, वंदना आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
--------------------------
निशा ठाकुर