फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग

विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग
आरोपी की छत पर पड़ा मोबाइल टावर का सामान - फोटो : Amar Ujala
विजयनगर में मोबाइल टावर के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन
- जीडीए ने कर रखे हैं टावर न लगने के निर्देश गाजियाबाद। पुराना विजयनगर में आरडब्ल्यूए के साथ लोग एक घर में मोबाइल टावर लगाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगोने ने शिकायत भी की है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों से मार्च में शिकायत की गई थी। जिसके बाद जीडीए ने टावर का कार्य रुकवा दिया था। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि पुराना विजयनगर मोहल्ला में भरत मीणा मकान नंबर-1016 ने मार्च माह में टावर लगाने का काम शुरू कराया था। रिहायशी इलाके में रेडिएशन के खतरे को देखते हुए लोगों ने इसकी शिकायत राज्यमंत्री, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की। तब जीडीए ने कार्य रुकवा दिया था। कुछ दिन पहले गुपचुप तरीके से छत पर टावर लगाने का सामान भारत सिंह ने मांग लिया। लोगों ने विरोध कर कुछ सामान वापस भी लौट दिया। इसके बाद भी कुछ सामान उसकी छत पर है। लोगों ने अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस मौके पर बब्बल, अनूप, राजू, राजकुमार, सतीश, प्रवीण शर्मा, संदीप, राधेश्याम, सरला, ओमवती, कमलेश, मुनेश सुनीता, राज विवेक, सुभाष, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed