फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Younger brother stabbed to death police arrested the accused

गाजियाबाद: बड़े भाई को चाकू से गोदकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

Sun, 27 Mar 2022 12:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 27 Mar 2022 12:16 PM IST
सार

आरोपी अमान से पूछताछ में सामने आया कि उसका बड़ा भाई सुलेमान (29) पल्लेदारी का काम करता था। इस काम से उसे जो भी पैसे मिलते थे उसे नशे में खर्च कर देता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद होता रहता था।

विज्ञापन
Ghaziabad: Younger brother stabbed to death police arrested the accused
CRIME - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के शहीद नगर में पारिवारिक विवाद में एक युवक अमान ने अपने बड़े भाई सुलेमान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि आरोपी अमान से पूछताछ में सामने आया कि उसका बड़ा भाई सुलेमान (29) पल्लेदारी का काम करता था। इस काम से उसे जो भी पैसे मिलते थे उसे नशे में खर्च कर देता था। घर खर्च के लिए सुलेमान एक भी पैसा नहीं देता था। इसी बात को लेकर परिवार के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी।

विज्ञापन

आरोपी अमान ने बताया कि उसकी रविवार सुबह भी इसी बात को लेकर सुलेमान से कहासुनी हुई थी, जहां उसने विवाद बढ़ने पर चाकुओं से गोदकर सुलेमान की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed