फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Traffic Police issued advisory for Chhath Puja 2023

Chhath Puja 2023: छठ पूजा के लिए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचकर निकलें

Wed, 15 Nov 2023 04:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 04:39 PM IST
सार

गाजियाबाद में छठ पूजा के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी कर दी गई है। 19 नवंबर की दोपहर से हिंडन नदी की ओर वाहनों पर रोक रहेगी। 19 नवंबर को दोपहर दो बजे से भारी वाहन और शाम चार बजे से हल्के वाहन का आवागमन 20 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Ghaziabad Traffic Police issued advisory for Chhath Puja 2023
छठ पूजा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में छठ पर्व के लिए हिंडन नदी पर बने घाटों पर पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 19 नवंबर की दोपहर दो बजे से भारी वाहन और शाम चार बजे से हल्के वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन


 

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि रूट डायवर्जन 20 नवंबर को कार्यक्रम की समाप्ति तक रहेगा। एडीसीपी यातायात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें

यातायात निरीक्षक मोहननगर क्षेत्र- योगेश चंद पंत (9412462769)
यातायात निरीक्षक राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र- संतोष चौहान(7007847097)
यातायात निरीक्षक चतुर्थ वसुंधरा क्षेत्र - संतोष कुमार सिंह (7398000808)
यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 0120-2986100

विज्ञापन

यह रहेगा डायवर्जन प्लान
- लिंक रोड से डीपीएस सिद्धार्थ विहार और नया बस अड्डा की ओर से हल्के और भारी वाहन हिंडन पुल की ओर नहीं जा सकेंगे।
- ऐसे ही मोहन नगर की ओर से हिंडन पुल की ओर हल्के और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
- कनवानी की ओर से हिंडन पुल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। 
-  नया बस अड्डा से हिंडन पुल की ओर जाने वाले निजी वाहन न्यू लिंक रोड से होकर एनएच 9 से होकर आगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed