{"_id":"62b5dbe363019d12d52d852e","slug":"ghaziabad-the-priest-himself-stole-the-throne-to-take-over-the-throne-the-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मंदिर की गद्दी संभालने के लिए पुजारी ने ही की चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मंदिर की गद्दी संभालने के लिए पुजारी ने ही की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Jun 2022 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:14 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि कौशांबी के पश्चिम सरीरा कटरी निवासी नवनीत मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जयदत्त गौड़ उर्फ सौरभ शर्मा ने 19 जून को मंदिर में हुई चोरी के संबंध में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
गोविंदपुरम स्थित श्री बांके बिहारी शिव मंदिर में 18 जून की रात लड्डू गोपाल की मूर्ति और नैना देवी की सोने की आंख चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मंदिर के वर्तमान पुजारी को हटाने के लिए मंदिर में रहे उनके शिष्य नवनीत ने ही गद्दी लेने के लिए चोरी की थी।
विज्ञापन
सीओ कविनगर अवनीश कुमार ने बताया कि कौशांबी के पश्चिम सरीरा कटरी निवासी नवनीत मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल साहिबाबाद अर्थला के बाला जी विहार में रहता है। सीओ ने बताया कि जयदत्त गौड़ उर्फ सौरभ शर्मा ने 19 जून को मंदिर में हुई चोरी के संबंध में कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच की तो मंदिर में जयदत्त गौड़ के शिष्य रहे नवनीत पर शक की सुई गई। नवनीत हिंडन नदी के पास एक मंदिर की देखरेख कर रहा था। पुलिस ने नवनीत के पास से चोरी की गई मूर्ति की सोने की आंख बरामद कर ली है। चोरी की वारदात का खुलासा करने पर मंदिर समिति ने कविनगर पुलिस को सम्मानित किया।
विज्ञापन
गुरु ने दो महीने पहले हटाया तो रची साजिश
सीओ ने बताया कि नवनीत मिश्रा इसी मंदिर में आठ साल तक रहा और पुजारी जयदत्त गौड़ से पूजा-पाठ सीखी। नवनीत मंदिर संबंधी हर बात जानता था। पुजारी ने दो महीने पहले ही उसे मंदिर से निकाल दिया था। इसी बात से परेशान होकर नवनीत ने गुरु को हटाने की साजिश रची थी।
विज्ञापन