फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad The inspector had slapped now the lawyers beat him the police post was vandalized

गाजियाबाद: दरोगा ने 13 दिन पहले जड़ा था थप्पड़ अब वकीलों ने पीटा, पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

Wed, 11 May 2022 06:14 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 11 May 2022 06:14 AM IST
सार

वकीलों का कहना था कि राठौर ने करीब 13 दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान एक वकील को थप्पड़ जड़ा था। एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस अफसरों ने दरोगा की तरफ से मांफी मांगी और उस पर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर हंगामा थमा।

विज्ञापन
Ghaziabad The inspector had slapped now the lawyers beat him the police post was vandalized
कचहरी में हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केस में गवाही देने के लिए मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी आए भोजपुर थाने के दरोगा सौरभ राठौर की कुछ वकीलों ने पिटाई कर दी। वकीलों का गुस्सा देख साथी पुलिसकर्मियों ने दरोगा को कचहरी की पुलिस चौकी में बंद कर बचाया। इस पर वकीलों ने चौकी में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


वकीलों का कहना था कि राठौर ने करीब 13 दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान एक वकील को थप्पड़ जड़ा था। एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस अफसरों ने दरोगा की तरफ से मांफी मांगी और उस पर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब जाकर हंगामा थमा। पुलिस ने इस केस में फिलहाल कोई लिखा पढ़ी नहीं की है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक ने बताया कि 27 अप्रैल को मोदीनगर निवासी अधिवक्ता रवि शर्मा अपने कुछ साथियों के साथ हापुड़ से शादी से लौट रहे थे। भोजपुर में दरोगा सौरभ राठौर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने रवि की कार रोक ली। इस दौरान दरोगा और वकीलों के बीच बहस हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed