{"_id":"6412252ba964262c1d029247","slug":"ghaziabad-student-hit-by-car-and-dragged-for-20-feet-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : छात्र को कार से टक्कर मार 20 फीट तक घसीटा, सोशल मीडिया से हुआ हादसे का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : छात्र को कार से टक्कर मार 20 फीट तक घसीटा, सोशल मीडिया से हुआ हादसे का खुलासा
Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:36 AM IST
सार
टक्कर लगने के बाद छात्र उछलकर सड़क पर गिरा और कार की चपेट में आ गया मगर कार चालक ने कार नहीं रोकी और छात्र को करीब 20 फीट तक घसीटा। गनीमत यह रही कि हादसे में छात्र की जान बच गई।
विज्ञापन
road rage in ghaziabad file
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदपुरम में सड़क पार कर रहे नौवीं के एक छात्र को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद छात्र उछलकर सड़क पर गिरा और कार की चपेट में आ गया मगर कार चालक ने कार नहीं रोकी और छात्र को करीब 20 फीट तक घसीटा। गनीमत यह रही कि हादसे में छात्र की जान बच गई।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। छात्र खुद खड़ा होकर घर पहुंचा। हादसे में छात्र के शरीर पर काफी चोटें आई हैं। घटना 10 मार्च की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया।
विज्ञापन
डासना निवासी नौशाद बाइक मैकेनिक हैं और गोविंदपुरम में काम करते हैं। नौशाद का बेटा साकिब (15) आजाद इंटर कालेज डासना में नौवीं कक्षा का छात्र है। 10 मार्च की दोपहर वह मसूरी से अपने पिता को खाना देने के लिए गोविंदपुरम आया था।
विज्ञापन
गोविंदपुरम में डीडीपीएस स्कूल के पास सड़क पार करते समय एक कार ने साकिब को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मदद करने के बजाय मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने साकिब को अस्पताल में भर्ती कराया। पांच दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद परिजनों ने कविनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।