{"_id":"63c6bf2c5a9f5537961c6590","slug":"ghaziabad-stray-dogs-of-delhi-being-entered-in-ghaziabad-society-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गाजियाबाद की सोसायटी में घुसाए जा रहे दिल्ली के आवारा कुत्ते, जानिए और क्या बोले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गाजियाबाद की सोसायटी में घुसाए जा रहे दिल्ली के आवारा कुत्ते, जानिए और क्या बोले विधायक
Tue, 17 Jan 2023 09:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:00 PM IST
सार
विधायक ने कहा कि गेटेड सोसायटी के अंदर आवारा कुत्ते कहां से पैदा हो रहे हैं। कुछ लोग दिल्ली से कुत्ते लाकर सोसायटी में फसाद करा रहे हैं। विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोसायटी में चल रहे धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे विधायक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद में दिल्ली से आवारा कुत्ते लाकर सोसायटियों में घुसाए जा रहे हैं। इस साजिश में आम आदमी पार्टी के कुछ लोग शामिल हैं। वह मंगलवार को राजनगर की रिवर हाईट्स सोसायटी में चल रहे धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि गेटेड सोसायटी के अंदर आवारा कुत्ते कहां से पैदा हो रहे हैं। कुछ लोग दिल्ली से कुत्ते लाकर सोसायटी में फसाद करा रहे हैं। विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में वह नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर समस्या का स्थायी समाधान कराएंगे।
विज्ञापन