फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad ssp says no religious angle found in old man thrashed and beard cut case fir against nine people

बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: जांच में नहीं मिला धार्मिक एंगल, नौ पर एफआईआर दर्ज- एसएसपी

Wed, 16 Jun 2021 02:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Jun 2021 02:57 PM IST
सार

गाजियाबाद के एसएसपी अमित कुमार पाठक ने मामले के बारे मेें खुलासा करते हुए कहा कि मारपीट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, बाकी लोगों के लिए हमारी टीमें प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad ssp says no religious angle found in old man thrashed and beard cut case fir against nine people
गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर तीन घंटे तक पिटाई करने और उसकी दाढ़ी काटने के मामले में पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है कि उनकी जांच में घटना का कोई धार्मिक एंगल नहीं मिला। ताबीज को लेकर आक्रोश के चलते आरोपियों  ने ये घटना की।

विज्ञापन


गाजियाबाद के एसएसपी अमित कुमार पाठक ने मामले के बारे मेें खुलासा करते हुए कहा कि मारपीट में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, बाकी लोगों के लिए हमारी टीमें प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन


एसएसपी पाठक ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर जो कंटेट प्रकाशित किया गया वो गैर-जिम्मेदाराना है। जिन लोगों ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर अलग एंगल देने के लिए इसको छापा उसमें 7 लोगों, ट्विटर और ट्विटर इंडिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के बयान के बाद सामने आया एडीजी का बयान
इस मामले में यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में प्रभाव रखने वाले लोगों ने बिना किसी फैक्ट चेक के वीडियो ट्वीट किए। गाजियाबाद पुलिस को जांच में पता चला कि यह घटना पांच जून की है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक दूसरे को जानते थे और यह आपसी रंजिश का मामला है।

एडीजी प्रशांत ने आगे बताया कि, अब्दुल समद सैफी जो ताबीज बनाने का काम करता है उसने आरोपी परवेश को भी ताबीज बेचा था। जब ताबीज से कोई फल नहीं मिला तो आरोपियों ने बुजुर्ग की पिटाई कर दी। 14 जून को मामले में केस दर्ज किया गया और दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। एक की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी थी।


एडीजी ने बताया कि 15 जून को पुलिस ने स्पष्टीकरण दे दिया था कि यह आपसी रंजिश का मामला है। मामले में लिप्त दोनों पक्ष हिंदू और मुस्लिम थे। इसके बाद भी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरों ने अपना ट्वीट डिलीट नहीं किया जिससे प्रदेश में सांप्रदायिक एकता को नुकसान पहुंचा। ट्विटर ने भी सांप्रदायिक ट्वीट्स को डिलीट करने के लिए कोई एक्शन नहीं लिया। उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed