फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad shahibabad shaheed nagar under construction house roof collapse

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे से निकाले गए 10 लोग; रेस्क्यू जारी, वीडियो

Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

इस दुर्घटना में मलबे के नीचे से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ताकि कोई और मलबे में फंसा हो तो उसको सुरक्षित निकाला जा सके। 

विज्ञापन
ghaziabad shahibabad shaheed nagar under construction house roof collapse
साहिबाबाद में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद थानाक्षेत्र में सोमवार देर शाम निर्माणाधीन लेंटर भरभराकर गिर गया। लेंटर डाल रहे मां - बेटी समेत 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल व एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डॉग स्क्राइड टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में से चार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका मोहन नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में निर्माण के दौरान नियमों की अंदेखी और लापरवाही के कारण हादसे की बात सामने आई है। पुलिस गोदाम के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


Trending Videos

ghaziabad shahibabad shaheed nagar under construction house roof collapse
बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पीछे रावल पिण्डी गार्डन के 218/4 मकान संख्या में करीब 200 वर्गगज के भूखंड पर निर्माण कार्य चल रहा था। यह भूखंड विपुल सोनी का है। पूरे भूखंड पर गोदाम नुमा ढांचे के लिए लेंटर डाला जा रहा था। सोमवार को दिन में ही लेंटर डालने का काम शुरू हुआ था। आधे से अधिक हिस्से में काम हो चुका था। शाम साढ़े छह बजे के बाद अचानक लिंटर शटरिंग समेत भरभराकर गिर गया। हादसे में मौके पर मौजूद एक बच्चा, महिला व पुरुष कर्मचारी समेत 11 लोग दब गए। लेंटर गिरते ही जोरदार आवाज हुई और मौके पर हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और लोगों को बचाने का प्रयास किया। 10 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली। साहिबाबाद थाने, शालीमार गार्डन, लिंक रोड ओर इंदिरापुरम समेत चार थानों के पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल टीम और डिजिटल वॉलेंटियर फोर्स के जवान बुलाए गए। क्रेन व अन्य उपकरणों से मलबा हटाते हुए लोगों को निकालना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे में सभी घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राज करन नय्यर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस समेत बचाव टीमों को मौके पर रवाना किया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। राहत कार्य के बाद जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ghaziabad shahibabad shaheed nagar under construction house roof collapse
बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला
निजी अस्पताल में भर्ती चार घायल गंभीर, बाकी को दिया का प्राथमिक उपचार 
डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि एमएमजी में भर्ती हैं छह घायलों में संभल के जामलपुर निवासी 25 वर्षीय वीरपाल पुत्र महेंद्र सिंह, दिल्ली के खजूरी खास ब्लॉक-सी निवासी 25 वर्षीय तौफिक पुत्र रईस अहमद, संभल के देवड़ी निवासी 19 वर्षीय भोला पुत्र महावीर, संभल के देवड़ी निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र पुत्र साहूकार, मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी 39 वर्षीय श्रीराम पुत्र राजाराम और कन्नौज के नरूइया निवासी 35 वर्षीय रोशन शर्मा पुत्र छन्नू शर्मा, इन सभी को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि तौफीक को ज्यादा चोट आई है। बाकी सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। तौफीक की हालत भी स्थिर है। वही, मलबे में सबसे नीचे दबे पांच घायलों को पास के ही नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनकी पहचान रामू, विक्की, महफूज्जा, दस वर्षीय नगमा, मुजाहिद के रूप में हुई है।  मुजाहिद और महफूजा दंपती हैं और नगमा उनकी बेटी है। ये यहां अन्दर केयर टेकर के रूप में काम करते थे, जो मजदूर है। मुजाहिद को छोड़कर अन्य चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बिना सपोर्ट के 25 फुट ऊंचाई पर डाला जा रहा था लेटर का मसाला
डीसीपी ने बताया प्लाट का क्षेत्रफल 200 वर्गगज है। यहां पर बिना किसी ठोस सपोर्ट और करीब 25 फीट ऊंचाई पर लेंटर डाला जा रहा था। इस कारण हादसा हुआ और लोग घायल हाे गए। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। विपुल को हिरासत में लिया गया है। वही आसपास के लोगों ने शुरुआत में पहुंचकर खुद ही राहत कार्य शुरू कर दिया था। 

रात 10 बजे तक पूरा किया गया राहत कार्य
डीसीपी ने बताया 8 बजे तक सभी घायलों को मलबे में से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। लेकिन इसके बाद भी किसी के दबे होने की आशंका के मद्देनजर देर रात तक पुलिस, दमकल, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। रात 10 बजे तक पूरा कार्य के लिया गया, इसमें एक क्रेन, एक जेसीबी, ओर एनडीआरएफ ग्लेनेडर से सरिया काटकर सारी चेकिंग प्रक्रिया पूरी कर लीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed