फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   13 year old boy misbehaved with a child in Ghaziabad s Loni

13 साल के किशोर ने दी बेइंतहा पीड़ा: मासूम से टॉफी का लालच देकर किया कुकर्म, दर्द होने पर मां को सुनाया किस्सा

Sun, 12 Mar 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2023 08:00 AM IST
सार

किशोर अपने घर की छत पर था। दोनों घरों की दीवार मिली हुई है। आरोप है कि किशोर ने बच्चे को टॉफी दिखाई और अपने पास बुलाया। आरोपी किशोर ने टॉफी देने के बहाने बच्चे के साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन
13 year old boy misbehaved with a child in Ghaziabad s Loni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोसी किशोर द्वारा सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने टॉफी देने के बहाने अपनी छत पर बुलाया था। बच्चे के परिजनों ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 7 साल का बच्चा परिवार के साथ रहता हैं। परिवार में मां, पिता और अन्य सदस्य हैं। बच्चे के पिता काम के चलते बाहर गए हुए थे। घर में बच्चा और मां थी। बृहस्पतिवार शाम बच्चा अपने घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 साल का किशोर अपने घर की छत पर था। दोनों घरों की दीवार मिली हुई है। आरोप है कि किशोर ने बच्चे को टॉफी दिखाई और अपने पास बुलाया। आरोपी किशोर ने टॉफी देने के बहाने बच्चे के साथ कुकर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बच्चा अपने घर आया। पीड़ा होने पर उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां ने अपने पति को बुलाया जो काम के सिलसिले में कहीं बाहर गया हुआ था। शुक्रवार को बच्चे का पिता घर पहुंचा और शनिवार को उन्होंने आरोपी किशोर के खिलाफ लोनी थाने में तहरीर दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। बच्चे का मेडिकल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed