{"_id":"63d815eafa243d6a66657efb","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd251502674-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बच्ची से दुष्कर्म के मामले की विवेचना पूरी, बुधवार को पुलिस कोर्ट में जमा कर सकती है चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बच्ची से दुष्कर्म के मामले की विवेचना पूरी, बुधवार को पुलिस कोर्ट में जमा कर सकती है चार्जशीट
Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
सार
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अजय उर्फ विक्की और उसके चाचा को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने विवेचना में लिखा है कि हैवानियत से पहले चाचा-भतीजे ने कमरे में बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में 11 जनवरी को 11 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ विक्की के खिलाफ 18 दिन में विवेचना पूरी कर ली है। बुधवार को पुलिस कोर्ट में चार्जशीट जमा कर सकती है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद अजय उर्फ विक्की और उसके चाचा को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने विवेचना में लिखा है कि हैवानियत से पहले चाचा-भतीजे ने कमरे में बैठकर शराब पी थी। ज्यादा नशे में होने की वजह से चाचा कमरे में सो गया था, जबकि अजय ने बच्ची को बहाने से कमरे में बुला लिया और दुष्कर्म किया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को सजा दिलाने के लिए मेडिकल रिपोर्ट, बयान और अन्य सबूतों को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
देखभाल के लिए गांव से बुलाई थी बहन
मूलरूप से बिहार के रहने वाले युवक ने छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल के लिए गांव से छोटी बहन को बुलाया था। वह जिस कमरे में रहता है, वहां बाउंड्री के अंदर करीब दस कमरे हैं। एक कमरे में मथुरा निवासी अजय उर्फ विक्की भी रहता था। 11 जनवरी को भाई और भाभी दोनों काम पर गए थे। शाम को दोनों घर पहुंचे तो बच्ची ने उन्हें आपबीती सुनाई।
विज्ञापन