{"_id":"63d814772a6c5b6f5050af0e","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2515022111-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मदरसे में हाफिज ने 12 साल के मासूम को कमरे में बुलाकर किया कुकर्म, फिर चुप रहने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मदरसे में हाफिज ने 12 साल के मासूम को कमरे में बुलाकर किया कुकर्म, फिर चुप रहने की दी धमकी
Tue, 31 Jan 2023 04:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 04:39 PM IST
सार
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मामून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी स्थित धार्मिक स्थल में 12 साल के बच्चे के साथ धार्मिक गुरु ने रविवार रात करीब 12 बजे कुकर्म किया। किशोर ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बागपत के एक गांव में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपने 12 साल के बेटे को लोनी के एक धार्मिक स्थल में पढ़ने के लिए भेजा था। किशोर धार्मिक स्थल में ही रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
किशोर ने सोमवार को अपने पिता को फोन कर लोनी बुलाया। यहां उसने धार्मिक स्थल के एक धर्मगुरुपर उसके साथ कुकर्म करने के आरोप लगाए। किशोर ने बताया कि रात करीब 12 बजे धार्मिक गुरू ने उन्हें अपने पास बुलाया और कुकर्म किया। आरोपी ने कुकर्म की घटना किसी से नहीं कहने की बात कही।
विज्ञापन
पीड़ा होने पर किशोर ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपी धर्मगुरु के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी मामून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।