{"_id":"63a4b8ab0fb5a17e2d131627","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2495986131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बिटकॉइन में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 4.21 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बिटकॉइन में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 4.21 लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिटकॉइन में निवेश पर ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 4.21 लाख ठगे
इंदिरापुरम। वसुंधरा निवासी संजय कुमार पटेल ने इंदिरापुरम थाने में शातिरों पर चार लाख 21 हजार रुपये की ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। आरोप है कि शातिरों ने अलग-अलग नंबर से झांसे में लेकर उनसे लिंक के जरिये वेबसाइट पर पंजीकरण व निवेश कराया।
वसुंधरा सेक्टर-4सी निवासी संजय ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर बिटकॉइन में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे का मेसेज आया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो उन्हें 20 फीसदी कमीशन पर निवेश करने के लिए कहा गया। आरोप है कि शातिर ने कंपनी का पदाधिकारी बनकर उन्हें भरोसा दिया कि नुकसान होने पर कंपनी 100 फीसदी भरपाई करती है। इससे उसके झांसे में आकर उन्होंने 4.21 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब वह ग्रुप पर जुड़े तो उन्हें बताया गया कि कंपनी की तरफ से लगातार टिप्स देकर निवेश करने की जानकारी दी गई। ग्रुप पर जुड़े कई लोग अपने निवेश पर आए रिटर्न के स्क्रीनशॉट भी साझा करते थे जिससे उन्हें भरोसा हो गया कि वह भी निवेश कर अच्छा मुनाफा कर पाएंगे, लेकिन रकम निवेश करते ही उनकी पूरी रकम डूब गई। बाद में, उन्होंने कंपनी में संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन अधिकांश नंबर बंद मिले। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि साइबर सेल में मामले की जांच की जा रही है। सभी नंबरों की सीडीआर व स्वामी का पता किया जा रहा है।