Ghaziabad: पांच लाख रुपये से भरा बैग पांच सेकेंड में लेकर गायब हुआ चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आरोप है कि एक किशोर चुपके से कार्यक्रम में घुस गया और वह बैग चोरी का प्रयास करने लगा। उसको पहली बार में बैग चोरी करने में सफलता नहीं मिली जबकि दूसरी बार में वह मेज पर रखे बैग को कोट में छुपाकर ले गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के लोटस ग्रैस बैंक्वेट हॉल में कारोबारी प्रवीण मित्तल की बेटी की रिंग सेरेमनी मे एक किशोर ने पांच लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। किशोर ने मेज पर रखे बैग पर कोट डालकर उसे पार कर लिया। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। लिंकरोड थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
फॉइल पेपर के कारोबारी प्रवीण मित्तल बहादुरगढ़ सेक्टर-6 में रहते हैं। 15 नवंबर को उनकी बेटी की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम था। शहादरा से वर पक्ष के लोग और अन्य रिश्तेदार एकत्रित हुए। दोपहर में कार्यक्रम पूरा होने के बाद कारोबारी रिश्तेदार और बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों की मिलाई कर रहे थे। इस बीच उनके पास पांच लाख रुपये व गहनों से भरा बैग था। परिवारजनों ने उन्हें महत्वपूर्ण मिलाई के बुलाया तो उन्होंने बैग मेज पर रख दिया।
आरोप है कि एक किशोर चुपके से कार्यक्रम में घुस गया और वह बैग चोरी का प्रयास करने लगा। उसको पहली बार में बैग चोरी करने में सफलता नहीं मिली जबकि दूसरी बार में वह मेज पर रखे बैग को कोट में छुपाकर ले गया। बैग में लगभग 60 हजार रुपये की कीमत की हीरे की अंगूठी व सोने के गहने थे। अचानक बैग गायब होने पर उनके होश उड़ गए।
आरोप है कि बैंक्वेट हॉल के सुरक्षा कर्मियों ने लापरवाही बरती जिस कारण किशोर उनका बैग चोरी कर ले गया। उन्होंने सीसीटीवी चेक की तो पूरी वारदात कैद मिली। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि तीन-चार दिन पहले किशोर ने एक और चोरी की घटना की है। कारोबारी ने लिंक रोड थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने नहीं दिखाई मामले में गंभीरता
कारोबारी का आरोप यह भी है कि उन्होंने लिंकरोड थाने में शिकायत दी तो पुलिसकर्मियों ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने आला अधिकारियों से किशोर को पकड़कर बैग बरामद करने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने कहा कि आप दबाव मत बनाइए हम काम कर रहे हैं। इसके बाद उन्हें मुकदमे की कॉपी मिली लेकिन अभी तक आरोपी किशोर का कुछ पता नहीं चला। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.