फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बेटे की चाहत में पत्नी पर दूसरे शख्स से संबंध का बनाते थे दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बेटे की चाहत में पत्नी पर दूसरे शख्स से संबंध का बनाते थे दबाव
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में एक महिला को बेटे की चाहत में पति और सास दूसरे शख्स से संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। शादी के बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया तो उसकी डंडों से पिटाई की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को चाकू से घायल कर घर से निकाल दिया। इंदिरापुरम थाने में पति, सास व ससुर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

महिला की शादी 2010 में इंदिरापुरम के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि दहेज में 20 लाख रुपये और कार नहीं देने पर महिला को मारपीट कर प्रताड़ित किया। कुछ समय बाद एक ऑफिस में नौकरी की तो ससुराल के लोग शक करते थे। आरोप है कि पति ने शादी के एक हफ्ते बाद ही उन्हें डंडे से पीटा फिर कमरे में बंद कर कई दिन तक खाना नहीं दिया। उन्होंने माफी मांगी तो कुछ मामला शांत हो गया। इस बीच आरोपी पति की नौकरी विदेश में लग गई तो वह उन्हें भी साथ ले गया। वहां महिला ने एक बेटी को जबकि दो वर्ष बाद गुड़गांव के अस्पताल में दूसरी बेटी को जन्म दिया। आरोप यह भी है कि दो बेटियों के जन्म के बाद ससुरालियों ने उन्हें डंडों से पीटकर कई दिनों तक खाना नहीं दिया। बेटे की चाहत में पति और सास उन पर दूसरे शख्स से संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उनके चेहरे पर चाकू से दो बार वार कर घायल कर दिया। मायके पक्ष के लोगों ने सूचना के बाद घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले में पति, सास और ससुर पर दहेज मांगने, मारपीट, चाकू से हमला व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed