{"_id":"6362d00440720d2cf514c354","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2470771119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग के अधिकारी समेत दो फ्लैटों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीति आयोग के अधिकारी समेत दो फ्लैटों में चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग के अधिकारी समेत दो फ्लैटों में चोरी
साहिबाबाद। बेखौफ चोरों ने बृजविहार में नीति आयोग के रेजिडेंट् कंसल्टेंट अरुण आमेट के फ्लैट की ग्रिल काटकर छह लाख और वैशाली सेक्टर-5 में अनुपमा गायन के फ्लैट में 12 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी कर ली। घटना के समय दोनों लोग जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है।
वैशाली निवासी अनुपमा गायन ने बताया कि वह 27 सितंबर की शाम करीब चार बजे किसी काम से बाहर गई थीं। दो घंटे बाद वापस आईं तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था। शक होने पर अंदर गईं तो अलमारी का सामान बेड पर बिखरा पड़ा था। उन्होंने गाड़ी खरीदने के लिए चार लाख रुपये रखे थे। चोरों ने 8 लाख से ज्यादा कीमत के गहने और 4 लाख की नकदी चोरी कर ली। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई पीसीआर जांच के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-5 में निजी मॉल के सामने पुलिस बूथ पर जाकर चौकी इंचार्ज और अन्य लोगों से चोरी की घटना बताई। दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चोरों के फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुए हैं। उन्होंने कौशांबी थाने में चोरी का मुकदमा कराया है। वहीं बृजविहार के सी ब्लॉक निवासी अरुण आमेट नीति आयोग (उत्तर प्रदेश) में रेजिडेंट् कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। पिछले दिनों वह मां का उपचार कराने के लिए उदयपुर गए हुए थे। 31 अक्तूबर को उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि ग्रिल काटकर चोर घर से सामान ले गए हैं। मंगलवार को वह घर पहुंचे और लिंकरोड थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दी। उनका कहना है कि घर से दो लैपटॉप, ढाई लाख से ज्यादा कीमत के गहने, इन्वर्टर बैटरी, स्पीकर, एलआईसी पॉलिसी कागजात, पासबुक, 11000 रुपये नकद, चांदी के सिक्के, मां की बनारसी की साड़ी के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए।
चोरों ने तीसरी बार की चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर
अरुण आमेट का कहना है कि चोरों ने उनके घर में तीसरी बार चोरी की है। 2007 में पिता के देहांत के समय पांच लाख से ज्यादा की चोरी और फिर 2009 में दूसरी बार गहने व नकदी चोरी हुए थे। हर बार लिंकरोड थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी है कि पुलिस के पास जब वह शिकायत लेकर पहुंचे तो उनसे कहा गया कि आप घर बंद करके क्यूं जाते हैं। इसके बाद उनकी लिखित शिकायत नहीं ली गई। बाद में उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर चोरी का मुकदमा कराया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी से चोरों की पहचान कर दो टीमें तलाश कर रही हैं। गिरोह के सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।