फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एमसीडी अधिकारी के 15.50 लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एमसीडी अधिकारी के 15.50 लाख उड़ाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। करनगेट चौकी के पीछे 28 सितंबर को दिल्ली एमसीडी के सेवानिवृत्त अधिकारी रामकुमार गुप्ता की कार पर तेल डालकर 15.50 लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक और चार लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह का सरगना इंद्रजीत निवासी तिगरी थाना दक्षिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। उसने अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों पर 28 सितंबर को दिनदहाड़े एमसीडी के सेवानिवृत्त अधिकारी राम कुमार गुप्ता को निशाना बनाया था। वह बेटी के उपचार के लिए बैंक से पैसे लेकर घर जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें राजेंद्र नगर में लूटने का प्रयास किया था, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर करन गेट चौकी के पीछे कार पर तेल डालकर अधिकारी को झांसा दिया था। वह चालक के साथ गाड़ी से बाहर निकलकर बोनट खोलकर गड़बड़ी को देख रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गेट खोलकर बैग उड़ा लिया। उसमें 15.50 लाख रुपये थे। घटना के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी सर्विलांस और एसओजी टीम ने सीसीटीवी से बाइक का नंबर खोज निकाला लेकिन साहिबाबाद पुलिस के दबोचने से पहले ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल साउथ ने इंद्रजीत के साथी साहिल को गिरफ्तार कर उससे 11 लाख रुपये बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया था। अब साहिबाबाद पुलिस को सरगना इंद्रजीत को पकड़ने में सफलता मिली। सीओ साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि इंद्रजीत थाना सीमापुरी समेत अन्य जगहों से वांछित चल रहा है। उसके ऊपर 2015 से अभी तक कई मुकदमे चल रहे हैं। घटना में अभी दो तीन बदमाश फरार हैं उनकी तलाश के लिए टीम दिल्ली समेत संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। इन बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर बाकी की रकम बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 सितंबर को सेवानिवृत अधिकारी रामकुमार गुप्ता अपने चालक के साथ बैंक से पैसे लेकर घर जा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें लूटने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। फिर बदमाशों ने गाड़ी के बोनट पर तेल डालकर कर उन्हें रोक लिया था। अधिकारी को झांसा देकर बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर करनगेट चौकी के सामने से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed