फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man held for digital rape of 6-yr-old girl in Ghaziabad

Ghaziabad: छह साल की बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म करने वाला दूधिया गिरफ्तार, आरोपी है तीन बच्चों का बाप

Tue, 01 Nov 2022 06:29 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 06:29 AM IST
सार

पूछताछ में उसने बताया कि वह चार साल से इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दो बेटी, एक बेटा और पत्नी के साथ रहता है। परिवार का गुजर-बसर करने के लिए फ्लैटों में दूध की आपूर्ति करता है।

विज्ञापन
Man held for digital rape of 6-yr-old girl in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एक कालोनी में छह साल की मासूम बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म के आरोपी दूध सप्लायर अजय को इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार रात पौने बारह बजे छिजारसी कट से गिरफ्तार कर लिया। वो बच्ची से दुष्कर्म के बाद अपनी ससुराल बुलंदशहर भाग गया था। मेरठ से पहले उसने अपना फोन भी बंद कर लिया था। वह दो बेटी और एक बेटे का पिता है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि आरोपी अजय मासूम बच्ची से डिजिटल दुष्कर्म के बाद अलग-अलग जगह पर छिप रहा था। उसने पुलिस के डर से मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था, जिससे उसकी अंतिम लोकेशन मेरठ के आसपास की आ रही थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें जगह-जगह दबिश दे रही थी। इस बीच उसके भाई को थाने लाकर पुलिस संभावित ठिकानों के बारे में पता कर रही थी।
विज्ञापन


तभी रात करीब नौ बजे आरोपी अजय ने छोटे भाई के पास फोन किया और पुलिस की कार्रवाई के बारे में पूछने लगा। इस दौरान टीम भी उसके साथ थी। बातचीत के दौरान पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता किया और छिजारसी के पास घेराबंदी कर ली। भाई के कहने पर ही आरोपी अजय परिवार से मिलने के लिए नोएडा के पास आया था। वहां एसओजी टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने 11 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि वह चार साल से इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दो बेटी, एक बेटा और पत्नी के साथ रहता है। परिवार का गुजर-बसर करने के लिए फ्लैटों में दूध की आपूर्ति करता है। 29 अक्तूबर की रात उसने मासूम बच्ची को कमरे में बुलाकर उसके साथ डिजिटल दुष्कर्म किया। बच्ची दर्द से रोने लगी और अपने कमरे में जाकर बेड पर लेट गई। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहन घर आई तो उसने भाई-बहन दोनों से दर्द की शिकायत की। सुबह ड्यूटी से मां घर पहुंची तो वह लिपट कर रोने लगी। मासूम ने मां को घटना बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी को पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed