फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहे अधिवक्ता को टीएसआई ने पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहे अधिवक्ता को टीएसआई ने पीटा
विज्ञापन

साहिबाबाद। भोपुरा में रविवार सुबह गर्भवती पत्नी को आपात स्थिति में गलत दिशा से अस्पताल ले जा रहे अधिवक्ता और यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक के बीच विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि उपनिरीक्षक ने उन्हें सड़क पर घिसटने के बाद चौकी ले जाकर डंडों से पीटा। दूसरी तरफ उपनिरीक्षक ने भी अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पूरे मामले में सीओ से रिपोर्ट मांगी है।
भोपुरा निवासी कपिल ने बताया कि उनकी भाभी गर्भवती हैं। रविवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर बड़े भाई अधिवक्ता राहुल कसाना उन्हें गाड़ी से नोएडा के अस्पताल जा रहे थे। लाल गेट के सामने यूटर्न से उन्होंने सरकारी अस्पताल के लिए गलत दिशा में गाड़ी मोड़ ली। आरोप है कि वहां मौजूद यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने रोककर राहुल कसाना से अभद्रता की। विरोध करने पर उन्हें घसीटकर अपनी गाड़ी में जबरन डालकर तुलसी निकेतन चौकी ले गए। वहां पर उनकी डंडो से जमकर पिटाई की। इस बीच गर्भवती पत्नी भी चक्कर खाकर गिर गई। राहगीरों ने उन्हें उठाया तो परिवार के लोगों को सूचना दी। तुरंत सभी लोग गांव वासियों के साथ चौकी पहुंचे तो देखा कि टीएसआई अधिवक्ता राहुल कसाना की पिटाई कर रहा था। इस पर सभी का गुस्सा भड़क गया और चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। सीओ साहिबाबाद पूनम मिश्रा व टीआई बीपी गुप्ता मौके पर पहुंचे। दोनों ने लोगों को शांत कराया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं ली अधिवक्ता पक्ष की शिकायत
कपिल का आरोप है कि दिनभर परिवार के सदस्य टीएसआई के खिलाफ तुलसी निकेतन चौकी पर रहे। वहां अधिकारियों को लिखित शिकायत दी लेकिन किसी ने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद टीलामोड़ थाने भी पहुंचे लेकिन वहां भी किसी ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद वह खुद सरकारी अस्पताल पहुंचे और राहुल कसाना का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई ने भी अधिवक्ता पर अभद्रता की दी शिकायत
वहीं, टीएसआई सचिन कुमार ने भी अधिकारियों को अधिवक्ता राहुल कसाना के खिलाफ गाली-गलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि वह अधिवक्ता की गाड़ी का चालान काटने के लिए फोटो खींच रहे थे। राहुल ने इसका विरोध किया और अभद्रता के बाद बदतमीजी व मारपीट की। स्थानीय निवासी होने पर वह अधिवक्ता को तुरंत गाड़ी में बैठाकर चौकी ले आए थे। वहां उनसे कोई मारपीट नहीं की।

एसएसपी ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट
सीओ पूनम मिश्रा ने बताया कि तुलसी निकेतन चौकी पर लोगों का घेराव और हंगामे की खबर का एसएसपी मुनिराज ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। अधिवक्ता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बाकी जांच रिपोर्ट मंगलवार तक एसएसपी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed