{"_id":"635ed7e0120937756107fa3c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2468984107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime: पुलिस हिरासत से भागा 50 हजार का इनामी अनिल पैंदा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime: पुलिस हिरासत से भागा 50 हजार का इनामी अनिल पैंदा गिरफ्तार
Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:30 AM IST
सार
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सितंबर से अनिल की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अवैध हथियार बंथला रोड पर एक स्थान पर छुपा रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी गाजियाबाद कचहरी परिसर में पुलिस हिरासत से भागे 50 हजार के इनामी बदमाश अनिल पैंदा को पुलिस ने सहारनपुर बार्डर विकास नगर रोड पीर के पास से शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम यतेंद्र उर्फ अनिल पैंदा को उसके बताए स्थान पर अवैध असलाह बरामद कराने ले गई तो मौका पाकर उसने बंथला नहर रोड पर लोनी बार्डर थाना प्रभारी से पिस्टल छीनकर एसआई को गोली मार दी, गोली हाथ पर लगी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में अनिल के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया।
अनिल पैंदा हिरासत से फरार होने के 60 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सितंबर से अनिल की तलाश की जा रही थी। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अवैध हथियार बंथला रोड पर एक स्थान पर छुपा रखा है। पुलिस टीम हथियार बरामद कराने उसे बंथला नहर रोड पर ले गई। यहां अनिल फिर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की।
मौका पाकर उसने थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पंवार की सरकारी पिस्टल छीन ली। भागने के प्रयास में उसने दो राउंड फायरिंग कर दी। बदमाश की गोली वहां खड़े एसआई करनवीर सिंह के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अनिल पैंदा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश और सब-इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही से पालीथिन में लिपटा एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए हैं।