फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आदित्य मेगा सिटी में कारोबारी के फ्लैट पर आयकर विभाग की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आदित्य मेगा सिटी में कारोबारी के फ्लैट पर आयकर विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वैभवखंड की आदित्य मेगा सिटी सोसायटी में आयकर विभाग की टीम कारोबारी मनीष निहलानी के फ्लैट में शनिवार सुबह से दस्तावेज की जांच कर रही है। रविवार को भी अधिकारी फ्लैट में दिनभर जांच के साथ दंपती से पूछताछ करते रहे। आयकर टीम की ओर से कार्रवाई के लिए इंदिरापुरम पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। पुलिस लाइन गाजियाबाद से दरोगा और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सोसायटी के सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा गार्डों से जानकारी लेने के बाद उन्हें किसी को भी सूचित करने से मना कर दिया था। इसके पहले अधिकारी पुलिस लाइन गाजियाबाद पहुंचे थे। वहां से एसएसपी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स ली। फिर बाद में सोसायटी के एक युवक को रोक कर उसे बिजली विभाग का अधिकारी बताया। सोसायटी के सी-ब्लॉक विंग में पहुंचते ही टीम अलग-अलग भागों में बंट गई। एक टीम बिजली मीटर के पास गई तो दूसरी फ्लैट के बाहर गेट के दोनों तरफ छुपकर खड़ी हो गई। सोसायटी के युवक ने डोरबेल बजाई तो मनीष की पत्नी भावना ने गेट खोला। युवक ने उनसे कहा कि बिजली के मीटर में आग लग गई है विभाग की टीम उसे चेक करने आई है। जैसे ही भावना ने गेट खोला तो दोनों तरफ से टीम के अधिकारी जोर देकर अंदर घुस गए। इसके बाद मनीष को पकड़कर आयकर विभाग के बारे में बताया। इसके बाद टीम ने दस्तावेज जांचने शुरू कर दिए। रविवार रात तक टीम की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान पुलिस ने फ्लैट के आसपास लोगों की आवाजाही को रोक दिया। सोसायटी के किसी भी व्यक्ति को जानकारी देने से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed