फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला...दो सिपाही घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस टीम पर हमला...दो सिपाही घायल
विज्ञापन

साहिबाबाद। फर्रूखनगर की मस्जिद वाली गली में शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नासिर के अवैध पटाखा गोदाम पर छापा मारने गई पुलिस टीम को लोगों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला करने के साथ पथराव कर दिया। पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल राजीव और सिपाही हेमंत कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इलाके को घेरकर 14 लोगों को पकड़ लिया। हमले के मामले में पुलिस ने टीला मोड़ थाने में 22 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को गोदाम से 80 लाख के पटाखे मिले।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बेहद सटीक सूचना पर यह छापा मारा गया था। पटाखों का भंडारण दिवाली पर बेचने के लिए किया गया था। पुलिस टीम नासिर के गोदाम पर पहुंची तो पटाखों का जखीरा मिला। इसे लेकर पुलिसवाले निकले ही थे कि नासिर के परिजनों और पड़ोस के लोगों ने हमला कर दिया। इस बीच नासिर और उसका पिता कलुवा भाग निकले। इसके बाद आसपास के थानों की फोर्स बुलाकर हमलावरों को पकड़ा गया। मुकदमे में सरकारी काम में बाधा डालना, जानलेवा हमला, पथराव, जान से मारने की धमकी देने की धाराएं लगाई गई हैं। फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

सिर और गर्दन में लगे पत्थर
हमले के दौरान पुलिस टीम ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकन हेड कांस्टेबल राजीव कुमार और सिपाही हेमंत शर्मा पत्थर लगने से घायल हो गए। दोनों के सिर और गर्दन में पत्थर लगे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश की तो वे घरों में छिप गए। कई लोग भाग निकले। देर रात तक दबिश दी गई लेकिन 14 के बाद कोई और हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पकड़े गए
सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फर्रुखनगर में देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान आजाद, दिलशाद, शाहिद, इस्माइल, आरिफ, जमशेद, परवेज, शेरखान, मोहम्मद साजिद, इरफान, मुस्तकीम, अरमान, समीम और समा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

ये किए गए नामजद
आजाद, दिलशाद, शाहिद, इस्माइल, आरिफ, जमशैद, परवेज, शेरखान, मोहम्मद साजिद, इरफान, मुस्तकीम, अरमान, समीम, आस मोहम्मद उर्फ आशू, ताजू, सोनू, मोनू, नासिर, कादिर, शहजाद, राशिद, शमा को नामजद किया गया है। अज्ञात आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed