फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गोद ली बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

गोद ली बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग की हत्यावैशाली।दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चलने पर वह बुरी तरह खफा थे।तब वह चार-पांच दिन की थी और एक एनजीओ के पास थी।रस्सी से गला घोंटकर ली जानकिशोरी के कहने पर राहुल 22 को आ गया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

गोद ली बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन

वैशाली। कैंसर से जूझ रहे 58 साल के बुजुर्ग अनिल सक्सेना की हत्या उनकी गोदी ली गई 14 वर्षीय बेटी ने अपने प्रेमी राहुल कपूर चंद राठौर (23) के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का पता चलने पर वह बुरी तरह खफा थे। बेटी की पिटाई तक कर दी थी। इसी पर उसने साजिश रची और 22 सितंबर की रात इसे अंजाम दे डाला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर वारदात के खुलासे का दावा किया।
हत्या के बाद बेटी भाग गई थी। इसलिए, पुलिस को शक उस पर ही था। भागते समय दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। उसे बाल सुधार गृह और राहुल को जेल भेज दिया गया। वैशाली सेक्टर-चार के फ्लैट में हुई इस घटना की रिपोर्ट अनिल सक्सेना की पत्नी पिंकी ने दर्ज कराई थी। वह दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं और घटना के वक्त मौजूद नहीं थीं। उन्होंने गोद ली गई बेटी को नामजद कराया था। कौशांबी थाना पुलिस ने उसे और महाराष्ट्र के जलगांव निवासी उसके प्रेमी राहुल को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो पूरा खुलासा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की दोस्ती छह महीने पहले सोशल मीडिया पर हुई। इसके बाद फोन पर बात करते करते दोनों प्यार करने लगे। एक दिन दोनों वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहे थे। तभी अनिल सक्सेना आ गए। उन्होंने बेटी की पिटाई कर दी। वीडियो कॉलिंग पर राहुल सब देख रहा था। इसके बाद दोनों ने फोन पर बात कर हत्या करने की ठान ली। अनिल और पिंकी ने बेटी को बरेली से गोद लिया था। तब वह चार-पांच दिन की थी और एक एनजीओ के पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी से गला घोंटकर ली जान
किशोरी के कहने पर राहुल 22 को आ गया। दोनों फ्लैट में थे। अनिल किसी काम से बाहर गए थे। वे वापस आए तो उन्हें देखकर राहुल छुप गया लेकिन उन्होंने उसे देख लिया। इस पर वह सामने आ गया और दोनों ने मिलकर टेप से अनिल के हाथ-पांव और मुंह बांध दिए। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और दोनों वहां से भाग निकले। पिंकी के ड्यूटी से लौटने पर वारदात का पता चला था।
दोस्त के घर ले गया था राहुल
हत्या के बाद दोनों कैब से दिल्ली गए। वहां से आगरा पहुंचे और फिर महाराष्ट्र के जलगांव चले गए। वहां एक दिन होटल में रहे। होटल में किशोरी ने अपनी उम्र 19 साल बताई थी। होटल में ठहरने के लिए राहुल घर से काफी पैसे लेकर आया था। होटल से राहुल किशोरी को दोस्त के घर ले गया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। वह सातवीं पास है जबकि उसकी प्रेमिका पांचवी तक पढ़ी है।

तुम्हारे लिए कुछ नहीं करूंगा
बेटी के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर अनिल सक्सेना ने गुस्से में दीवार पर लिख दिया था, मैं अब तुम्हारे लिए कुछ नहीं करुंगा। बेटी ने पुलिस को बताया कि इसके बाद से ही वह उनसे नफरत करने लगी थी। जब पिटाई की तो हत्या की ठान ली। वह घर से नकदी और गहने लेकर भागना चाहती थी लेकिन वे अलमारी का ताला नहीं तोड़ पाए । घर से तीन डेबिट कार्ड ले गए थे लेकिन पकड़े जाने के डर से इस्तेमाल नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed