फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सपा, बसपा के समय से चले आ रहे अधिकारियों ने भाजपा पर भी कब्जा किया : विधायक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

सपा, बसपा के समय से चले आ रहे अधिकारियों ने भाजपा पर भी कब्जा किया : विधायकलोनी।विधायक ने कहा कि रोहिंग्या लोनी में हजारों की संख्या में आए हैं।उनको बसाने का काम किया जा रहा है।प्रमुख सचिव नहीं मिलेविधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर वह लखनऊ में प्रमुख सचिव एसपी गोयल के पास गए थे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

सपा, बसपा के समय से चले आ रहे अधिकारियों ने भाजपा पर भी कब्जा किया : विधायक
विज्ञापन

लोनी। भाजपा लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने प्रमुख सचिव समेत अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने अधिकारियों को सपा, बसपा सरकार के बाद भाजपा सरकार को भी घेरे में लेते हुए लोनी में अरबों रुपये की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विधायक ने बृहस्पतिवार को बलरामनगर कॉलोनी स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि सपा सरकार आएगी तो वही अधिकारी ‘डकैत’ बैठ जाएंगे, बसपा की सरकार आएगी तो भी वही बैठ जाएंगे। अब भाजपा की सरकार आई तो फिर से उन्होंने कब्जा कर लिया है। पिछला सिस्टम चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरे प्रदेश को लूट लें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन लोनी के अंदर भूमाफियों के खिलाफ बुलडोजर नहीं चला तो, वह खुद सक्षम हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों द्वारा बहुत बड़ा घोटाला लखनऊ में हुआ है। उन्होंने अधिकारियों द्वारा उनकी हत्या कराए जाने की भी आशंका जताई है। विधायक ने कहा कि कई बार उन्हें विदेशों से धमकी मिली है, कही ना कहीं अधिकारियों का हाथ हैं। भूमाफिया उन पर हमला करा सकते हैं।
विज्ञापन

क्या है मामला
लोनी विधायक ने सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे की शिकायत अधिकारियों से की थी। उन्होंने कहा कि रूपनगर कॉलोनी स्थित एक पार्क की जमीन पर मकान बना लिया है, प्रेमनगर में नेहरू पार्क की जमीन के पास सड़क पर मकान बना लिया है। वन विभाग की करोड़ों रुपये की जमीन को बेच दिया गया है। नीलम फैक्टरी की करीब 8 बीघा जमीन है, करीब 52 बीघा जमीन पर कब्जा हो चुका है। लोनी में अलग-अलग करीब 1000 बीघा से ज्यादा अरबों रुपये की जमीन पर पिछले तीन माह में कब्जा हो गया है। उन्होंने सीएम, डीएम समेत अन्य विभागों को पत्र लिखकर कब्जा होने की शिकायत की है लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने वन विभाग और एसडीएम की सांठगांठ के चलते वन विभाग की जमीन को बेचने का आरोप लगाया है। विधायक ने कहा कि रोहिंग्या लोनी में हजारों की संख्या में आए हैं। उनको बसाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नहीं मिले
विधायक ने कहा कि इस मामले को लेकर वह लखनऊ में प्रमुख सचिव एसपी गोयल के पास गए थे। एक घंटे तक प्रमुख सचिव ने इंतजार कराया। कुछ देर बाद मिलने से यह कह कर मना कर दिया गया कि प्रमुख सचिव को कहीं निकलना है। प्रमुख सचिव को उनसे मिलना चाहिए था। वह कुछ और विधायकों के साथ मिलने गए थे। उन्होंने करीब सवा घंटे इंतजार किया था। उन्होंने लिफ्ट के पास भी 15 मिनट उनका इंतजार किया। इसको लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विशेष अधिकार हनन का पत्र दिया है।

अखिलेश यादव पर हमला किया
विधायक ने कहा कि अखिलेश की सरकार भ्रष्टाचार और भूमाफिया के खिलाफ जानी जाती है। अखिलेश यादव पहले अपने घर के बंटवारे के झगड़ा को निपटा लें। वह इस मामले ना बोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed