फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

इंदिरापुरम में भाजपा के पार्षद से लूटी सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

इंदिरापुरम में भाजपा के पार्षद से लूटी सोने की चेनइंदिरापुरम।विजय नगर और नंदग्राम क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक और युवती से मोबाइल लूट लिया।सुरभि का कहना है कि उन्होंने 10 दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

इंदिरापुरम में भाजपा के पार्षद से लूटी सोने की चेन
विज्ञापन

इंदिरापुरम। वैभव खंड में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बड़े इत्मिनान से वार्ड -99 के भाजपा पार्षद अभिनव जैन से सोने की चेन लूट ली और आराम से भाग निकले। पार्षद उस समय गोल पार्क में लोगों से संवाद कर रहे थे। बदमाशों ने पहले दो चक्कर काटकर तसल्ली की कि दूर तक पुलिस नजर नहीं आ रही। इसके बाद वारदात की। शहर में रोज ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। कभी चेन तो कभी कुंडल लुट रहे हैं।
पार्षद ने बताया कि सोने की चेन में 20 साल पुराने दुर्लभ रुद्राक्ष भी थे। चेन लूटने आते और लूटकर जाते बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। इसकी फुटेज पुलिस ले गई है। बदमाशों ने हेलमेट पहन रखे थे। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। चेन और कुंडल लूट की वारदात सुबह के समय ज्यादा हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं रहती। इसी ढिलाई का बदमाश फायदा उठा रहे हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों का सुराग मिला है। उस पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विजय नगर और नंदग्राम में लूटे मोबाइल
गाजियाबाद। विजय नगर और नंदग्राम क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक और युवती से मोबाइल लूट लिया। उन्होंने बदमाशों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविनगर के गोविंदपुरम निवासी सुरभि का कहना है कि वह ऑफिस से वैशाली से ऑटो में पुराना बस अड्डा जा रही थीं। इसी दौरान राजनगर एक्सटेंशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। आटो चालक ने उनका आधा किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन बदमाश बाइक की रफ्तार तेज कर भाग गए। सुरभि का कहना है कि उन्होंने 10 दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था। वहीं, पुराना विजय नगर निवासी अमन राजपूत का कहना है कि वह रात करीब आठ बजे कोचिंग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने जेब से अपना मोबाइल फोन निकाला। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया।

विधायक की मां से लूट में कोई सुराग नहीं
गाजियाबाद। नौ सितंबर के प्रताप विहार में बुलंदशहर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोष देवी के साथ हुई लूट में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। बदमाश कुंडल लूटकर ले गए थे। इसके खुलासे के लिए पांच टीमें लगी हैं। तीन दिन में टीमों के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। यह हाल तब है जबकि घटना के बारे में शासन से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed