फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Husband and wife arrested for snatching chains in NCR

सुहैल और इसरत गिरफ्तार: पत्नी तैयार करती थी लूट की स्क्रिप्ट, पति दोस्त संग मिलकर देता था वारदात को अंजाम

Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद। Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 01:18 AM IST
सार

सुहैल और मुस्कान दिल्ली के बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क के निवासी हैं और लंबे समय से लूट कर रहे हैं। उनके पास से लूट में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। लूट का माल मुस्कान बेचती थी। वह ही रकम का बंटवारा करती थी।

विज्ञापन
Husband and wife arrested for snatching chains in NCR
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में चेन लूट करने वाले सुहैल उर्फ आयान और उसकी पत्नी इसरत उर्फ मुस्कान को पुलिस ने शुक्रवार को हज हाउस के पास से गिरफ्तार किया। इन दोनों के अलावा गिरोह का एक और सदस्य है जीशान जो मुस्कान का करीबी दोस्त है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मुस्कान ही लूट की स्क्रिप्ट तैयार करती है। वह कभी सुहेल तो कभी जीशान के साथ मिलकर वारदात करती है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कभी-कभी तो तीनों साथ ही लूट पर जाते हैं। स्कूटी पर उसके साथ होने से पुलिस को शक नहीं होता। कई बार तो मुस्कान ने ही दोनों को पकड़े जाने से बचाया। सुहैल और मुस्कान दिल्ली के बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क के निवासी हैं और लंबे समय से लूट कर रहे हैं। उनके पास से लूट में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की गई है। लूट का माल मुस्कान बेचती थी। वह ही रकम का बंटवारा करती थी।
विज्ञापन


जीशान पर 16 और सुहेल पर लूट के चार केस दर्ज हैं। सुहेल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। सीओ का कहना है कि गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गिरोह ने एनसीआर में कई वारदात की हैं। इनका विवरण जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर लूटी थी चेन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 19 अगस्त की रात करीब 12 बजे अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास जीशान और सुहेल ने अर्थला निवासी सोनू की पत्नी निशा के गले से सोने की चेन लूट ली थी। निशा मंदिर से लौट रही थी। लूट के बाद लोगों के पीछा करने पर लुटेरे स्कूटी छोड़कर भाग गए थे। इसी के नंबर से पुलिस को गिरोह का सुराग मिला।


चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई
सुहेल और जीशान जो स्कूटी छोड़कर भाग गए थे, मुस्कान ने उसकी चोरी हो जाने की रिपोर्ट वजीरपुरा थाने में दर्ज करा दी। सुहेल और मुस्कान से पूछताछ में इसके बारे में पता चला। उसने पति और दोस्त को बचाने के लिए यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed