{"_id":"630922cc6ec1fe7acb7fd307","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2435782110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: जेल से छूटकर सुनार फिर खरीदने लगा लूट के आभूषण, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 14 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: जेल से छूटकर सुनार फिर खरीदने लगा लूट के आभूषण, अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 14 मुकदमे
Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
सुनार सुहैल को पूर्व में भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कुछ माह पूर्व ही जेल से छूटकर आया था बावजूद इसके लूट की चेन व अन्य आभूषण खरीदने लगा था। सर्विलांस टीम लूट के फोन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
पुलिस ने सोने की चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले गिरोह के सदस्य व एक सुनार को शुक्रवार सुबह 8:10 बजे मोहन नगर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। दोनों से लूटी गई चेन और बाइक व फोन बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि लुटेरे पर दिल्ली, गाजियाबाद में 16 मुकदमे हैं जबकि सुनार जेल से छूटकर भी गहने खरीद रहा था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे ने 24 अगस्त की सुबह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के पास केतन मेहता से सोने की चेन लूटी थी। घटना का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दिल्ली बार्डर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी। फुटेज से लुटेरे की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी।
विज्ञापन
सर्विलांस टीम को जांच में पता चला कि लुटेरे दिल्ली भजनपुरा की तरफ से आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस से वार्ता कर भजनपुरा में लुटेरे को पकड़ने में सफलता मिली। पूछताछ में उसकी पहचान शोएब उर्फ एलएस इमरान निवासी भजनपुरा के रूप में हुई। उसने लूटी गई चेन को ढाई हजार रुपये कीमत में बेच दिया था।
विज्ञापन
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुनार सुहैल खान निवासी सीलमपुर चौहान बांगर दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरे पर साहिबाबाद में दो और दिल्ली के अलग-अलग थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। शोएब पर दिल्ली में मकोका के तहत भी मुकदमा दर्ज है।