{"_id":"6303de3e0da5dd0e203dde2a","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243368027","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: फेसबुक पर वीडियो डालकर मुख्यमंत्री और नोएडा सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: फेसबुक पर वीडियो डालकर मुख्यमंत्री और नोएडा सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार
Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:21 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने अपील की है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश ना की जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकांत त्यागी के समर्थन में अपनी फेसबुक आईडी से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और नोएडा सांसद महेश शर्मा को धमकी देने वाले लोनी के प्राइवेट अस्पताल के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर चार से पांच वीडियो वायरल हुए। यह वीडियो लोनी के एक प्राइवेट अस्पताल संचालक राहुल त्यागी का है। वीडियो में राहुल नोएडा के श्रीकांत त्यागी का समर्थन करता हुआ नजर आ रहा है। राहुल के हाथ में एक चाकू है। वह चाकू लेकर नोएडा सांसद महेश शर्मा और यूपी के सीएम को गाली दे रहा है। उन्होंने वीडियो में दोनों को जान से मारने की बात कही है।
विज्ञापन
कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई नरेंद्र सिंह ने मामले में क्षेत्र का माहौल खराब करने, आपत्तिजनक वीडियो डालने समेत अन्य आरोप में लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने अपील की है कि क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश ना की जाए, ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन