{"_id":"62fe9bb09cec1665be6726bc","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243185040","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 50 हजार लोन दिलाने के नाम पर 150 लोगों से ठगी, इस तरह बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 50 हजार लोन दिलाने के नाम पर 150 लोगों से ठगी, इस तरह बनाया शिकार
Fri, 19 Aug 2022 01:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:36 AM IST
सार
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि ठगों की पहचान के लिए टीम को लगा दिया है। उन्होंने लोगों से ऐसे ठगों से बचने के लिए कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर इंद्रापुरी इलाके में ऑफिस खोलकर बैठे ठगों ने करीब 150 लोगों से सरकार से लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी की। ठगों ने लोन दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति से करीब ढाई हजार रुपये और आईडी ली थी। बृहस्पतिवार को ठग ऑफिस खाली कर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई को लेकर लोग बृहस्पतिवार को लालबाग पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि ठगों ने अलग-अलग लोगों से संपर्क किया। वह लोगों को सरकार के माध्यम से 50 हजार रुपये का लोन दिलाने की बात कहते थे। लोनी और बागपत की करीब 150 महिलाएं और पुरुष से वह पैसे ले चुका था। बुधवार रात तक पैसे खाते में आने की बात कही थी। इसके एवज में ठगों ने उन्हें एक कार्ड भी बना कर दिया था। देर रात भी पैसे नहीं आए, तो लोग बृहस्पतिवार सुबह ऑफिस पहुंचे। यहां ठग ऑफिस खाली कर फरार हो चुके थे। ठगी का पता चलने पर और लोग भी आ गए। ठगे गए लोगों ने उस मकान मालिक पर भी आरोप लगाए हैं जिस घर में ठगों ने ऑफिस बना रखा था। लोगों का कहना है कि ठग उनसे लिए गए आईडी से लोन या अन्य क्राइम कर सकते हैं।
विज्ञापन