फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Delhi NCR Chain robbing mastermind Farman arrested

Ghaziabad: दिल्ली-एनसीआर में चेन लूटने वाला मास्टरमाइंड फरमान गिरफ्तार, अलग-अलग बाइक से करते थे लूट

Fri, 19 Aug 2022 01:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 19 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि दानिश पूर्व में धारा -302 के मामले में जेल जा चुका है। फरमान ने 50 से अधिक लूट कबूल की है, उनमें से आठ घटनाएं साहिबाबाद क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन
Delhi NCR Chain robbing mastermind Farman arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुलिस ने बुधवार रात डीएलएफ कट से तीन लुटेरे और लूट के गहने खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। साहिबाबाद टीम ने लुटेरों के पास से 18 हजार रुपये नकद, 35 ग्राम सोने की पांच टिक्की, घटना में प्रयुक्त दो बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और तीन तमंचे बरामद किए हैं। लूट के सरगना फरमान की मां बाइक को बेडरूम में छिपाने में मदद करती थी। थाने में सदस्यों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान मां ने विरोध किया तो उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अब मां के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे गिरोह का मास्टरमाइंड फरमान लोनी के बुधनगर सुनहरी मस्जिद वाला रोड पर रहता है। उसका साथी दानिश और शोएब निवासी रामलीला मैदान लोनी बॉर्डर व सुनार जहीरूद्दीन निवासी नसबंदी कालोनी की मलिक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। गिरोह ने 27 जुलाई को राजेंद्र नगर में पंचशील पार्क निवासी जितेंद्र कुंडीर से चेन लूटी थी। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें धमकी भी दी थी। पुलिस ने तत्काल शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी। फुटेज से पहचान के आधार पर तीनों लुटेरों को डीएलएफ कट के पास पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लोनी से सुनार जहीरूद्दीन को भी हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह लुटेरों से गहने खरीदकर उन्हें ग्राहकों को बेच दिया करता था। पिछले तीन-चार सालों से सदस्य लूटपाट की घटनाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अलग-अलग बाइक से करते थे लूट
लुटेरे अलग-अलग बाइक से लूटपाट करते थे। इसके लिए वह केटीएम और यामाह वाइजेडएफ आर-एन-फाइव बाइक पर नंबर प्लेट बदलकर उसका इस्तेमाल करते थे। तीनों लुटेरों का लक्ष्य इंदिरापुरम, कौशांबी, लिंकरोड, साहिबाबाद व टीलामोड़ क्षेत्र होते थे क्योंकि घटना के बाद बॉर्डर पार कर फरार होने में उन्हें आसानी रहती थी। इसके बाद मास्टरमाइंड फरमान जब घर जाता था तब उसकी मां बाइक को बेडरूम में छिपाने में मदद करती थी। साहिबाबाद थाने में चारों के खिलाफ जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी तब अचानक मां भी थाना प्रभारी के कमरे में घुस गई और वहां बेटे को बचाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। अब उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सीओ का कहना है कि घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज और बाइक को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed