{"_id":"62cc7fef6b7d275ea3306885","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241386553","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली बदरपुर यमुना में नहाने गया लोनी का युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली बदरपुर यमुना में नहाने गया लोनी का युवक डूबा
विज्ञापन

लोनी। बकरीद का जश्न मनाने भाइयों और दोस्तों के साथ दिल्ली बदरपुर यमुना नदी में नहाने गया युवक पानी में डूब गया। भाइयों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। दिल्ली पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। उधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
पूजा कॉलोनी में फैयाज परिवार के साथ रहते हैं। वह मदरसों में पढ़ाते हैं। घर में पत्नी, चार बेटे अब्दुल रहमान (22), इफजू, फजलू, मोती और बेटियां हैं। सोमवार को अब्दुल रहमान तीनों भाइयों और दोस्तों के साथ यमुना नदी बदरपुर दिल्ली में नहाने के लिए सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर से निकले थे। नहाने के दौरान अब्दुल रहमान पानी में डूबने लगा। अब्दुल के डूबने पर भाइयों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे खुद ही डूबने लगे। समय रहते बाहर आ गए। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस से मदद मांगी। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई लेकिन अब्दुल रहमान पानी में डूब गया। भाइयों ने घटना की जानकारी अपने घर पर दी। सूचना पाकर आनन फानन में परिवार के सदस्य बदरपुर पहुंचे। अब्दुल के डूबने पर परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोग घर आकर परिवार को संभालने लगे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब्दुल रहमान फुटबॉल और क्रिकेट का खिलाड़ी था। वह दिल्ली में द भारतस्कॉट एंड गाइड जमीयत यूथ क्लब दिल्ली से भी खेल प्रतियोगिता में विजेता रहा था। उसका सपना भारत के लिए खेलना था। इसके लिए वह तैयारी कर रहा था। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस से इस घटना की जानकारी हुई है।