फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दिल्ली बदरपुर यमुना में नहाने गया लोनी का युवक डूबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दिल्ली बदरपुर यमुना में नहाने गया लोनी का युवक डूबा
विज्ञापन

लोनी। बकरीद का जश्न मनाने भाइयों और दोस्तों के साथ दिल्ली बदरपुर यमुना नदी में नहाने गया युवक पानी में डूब गया। भाइयों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। दिल्ली पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। उधर, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूजा कॉलोनी में फैयाज परिवार के साथ रहते हैं। वह मदरसों में पढ़ाते हैं। घर में पत्नी, चार बेटे अब्दुल रहमान (22), इफजू, फजलू, मोती और बेटियां हैं। सोमवार को अब्दुल रहमान तीनों भाइयों और दोस्तों के साथ यमुना नदी बदरपुर दिल्ली में नहाने के लिए सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर से निकले थे। नहाने के दौरान अब्दुल रहमान पानी में डूबने लगा। अब्दुल के डूबने पर भाइयों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे खुद ही डूबने लगे। समय रहते बाहर आ गए। उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस से मदद मांगी। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई लेकिन अब्दुल रहमान पानी में डूब गया। भाइयों ने घटना की जानकारी अपने घर पर दी। सूचना पाकर आनन फानन में परिवार के सदस्य बदरपुर पहुंचे। अब्दुल के डूबने पर परिवार में मातम पसर गया। आसपास के लोग घर आकर परिवार को संभालने लगे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि अब्दुल रहमान फुटबॉल और क्रिकेट का खिलाड़ी था। वह दिल्ली में द भारतस्कॉट एंड गाइड जमीयत यूथ क्लब दिल्ली से भी खेल प्रतियोगिता में विजेता रहा था। उसका सपना भारत के लिए खेलना था। इसके लिए वह तैयारी कर रहा था। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस से इस घटना की जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed