{"_id":"62c5eb3628eb8b06122929f0","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd241143243","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त
साहिबाबाद। एक संपत्ति को कई बार बेचकर लोगों से मोटी धनराशि ऐंठने वाले भूमाफिया की श्याम पार्क एक्सटेंशन में करीब पांच करोड़ की संपत्ति बुधवार को पुलिस ने जब्त की। भूमाफिया फर्जी तरीके से संपत्ति के पेपर तैयार कराता था। पुलिस ने लगातार शिकायतें पहुंचने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की।
भूमाफिया धनपाल निवासी इडब्लूएस नीलकंठ अपार्टमेंट रामप्रस्थ कालोनी थाना लिंकरोड ने निधि बिल्डर के नाम से फर्म बनाई हुई है। वह फर्म के माध्यम से फ्लैट निर्माण, फ्लैट, प्लाट व जमीन की रजिस्ट्री धोखाधड़ी से करता था। फर्जी कागजों की मदद से एक संपत्ति को कई बार बेच देता था। लोगों से मोटा पैसा ऐंठ लेता था। कई लोगों को नए प्रोजेक्ट का झांसा देकर दो बार मोटी धनराशि ऐंठ लेता। किसी को कब्जा दिलाने व बैंक से भी फर्जी तरीके से पैसा हड़प चुका है। साहिबाबाद थाने में धनपाल के खिलाफ फर्जीवाडे़ से लेकर बिजली चोरी व गैंगस्टर एक्ट के 15 मुकदमे दर्ज हैं। साहिबाबाद पुलिस भूमाफिया धनपाल को 15 फरवरी 2022 को जेल भिजवा चुकी है। पुलिस ने धनपाल की चल अचल संपत्ति की जानकारी कराते हुए बुधवार को श्याम पार्क एक्सटेंशन में चार मंजिला इमारत को कुर्क कर सील कर दिया।
बैंक व रजिस्ट्री विभाग की मिलीभगत
जानकारों की मानें तो किसी भी संपत्ति को बैंक व रजिस्ट्री विभाग की मिलीभगत के बेचा नहीं जा सकता है। भूमाफिया एक संपत्ति को फर्जी कागजों से कई बार बेच भी देता था। बैंक व रजिस्ट्री विभागीय अधिकारी व कर्मचारी की मिलीभगत को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए भूमाफिया की पांच करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। - अभिजीत आर शंकर, सीओ साहिबाबाद