{"_id":"62c5ea829ee27f092c3462e1","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2411430155","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनल के वाइस प्रेसीडेंट को धक्का देकर सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी चैनल के वाइस प्रेसीडेंट को धक्का देकर सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी चैनल के वाइस प्रेसीडेंट को धक्का देकर सोने की चेन लूटी
वसुंधरा। सेक्टर-6 में रात नौ बजे खाना-खाकर एमिटी स्कूल वाली सड़क पर टहल रहे एक टीवी चैनल के वाइस प्रेसीडेंट मयंक जैन को लुटेरे ने धक्का देकर सोने की चेन लूट ली। इस दौरान वह घायल हो गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की सूचना दी। सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी पर एक लुटेरा कैद हुआ है। पुलिस फुटेज से लुटेरे की पहचान कर रही है।
मयंक जैन सेक्टर-6 के वसुंधरा वैली अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पीछे से स्कूटी पर आए लुटेरे ने उनके गर्दन पर हमला करके कच्चे रास्ते पर गिरा दिया। इससे उनके हाथ और पैर पर ज्यादा चोट लग गई। खून निकलने की वजह से उन्हें कुछ देर बाद होश आया। गर्दन पर दर्द होने पर उन्होंने हाथ लगाया तो पता चला कि लुटेरे ने नुकीली चीज से सोने की चेन काट ली है। चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व स्वर्णगंगा सोसायटी के पास भी महिला से लूट हुई थी। इसकी शिकायत करने के बावजूद वसुंधरा चौकी की पुलिस ने कोई सतर्कता नहीं दिखाई।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि लुटेरे की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है। स्कूटी का नंबर ट्रेस करने का काम कर रहे हैं जल्द ही लुटेरे को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।