फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डिश टीवी रिचार्ज कराने के बहाने लिंक भेजकर 1.77 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डिश टीवी रिचार्ज कराने के बहाने लिंक भेजकर 1.77 लाख ठगे
विज्ञापन

खोड़ा। शिव पार्क निवासी सुबोध कुमार को ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से डिश टीवी का रिचार्ज कराना महंगा पड़ गया। आरोप है कि ठग ने पांच रुपये का रिचार्ज कराकर ऑनलाइन फार्म भरवाकर खाते की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद दो खातों से कई बार में एक लाख 77 हजार रुपये की निकाल लिए। मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मेसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

उनका कहना है कि ठग ने रिचार्ज कराने के लिए उन्हें एक लिंक भेजा और पांच रुपये का रिचार्ज करने के लिए कहा। फिर ऑनलाइन कस्टमर सपोर्ट फार्म भरने के लिए कहा। उनका आरोप है कि उनसे दोनों खातों की पूरी जानकारी ले ली और फिर चैनल की समस्या पूछकर एक मेसेज भेजा। कुछ ही देर बाद ठग ने दोनों खातों से 92 हजार और 85 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर पैसे कटने का मेसेज आते ही उनके होश उड़ गए। तुरंत ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन किया तो वह नंबर नहीं मिला। उनकी शिकायत पर अब खोड़ा थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि साइबर टीम फोन नंबर के आधार पर ठग की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed