{"_id":"62bcb3979f8e804000403152","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2408006197","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन अधिकारी की पत्नी से लूटा कुंडल, मेट्रोकर्मी से मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन अधिकारी की पत्नी से लूटा कुंडल, मेट्रोकर्मी से मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन अधिकारी की पत्नी से लूटा कुंडल, मेट्रोकर्मी से मोबाइल
साहिबाबाद। करहेड़ा में बाइक सवार लुटेरों ने मंगलवार रात आरटीओ के डीओ (डाटा ऑफिसर) की पत्नी मीनाक्षी शिशौदिया से सोने का कुंडल लूट लिया। वह पति दीपक और बच्चों के साथ दिल्ली से घर लौट रही थीं। वहीं, शहीद मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर स्टेशन पर मेट्रो के सुपरवाइजर शुभम से मोबाइल लूट लिया।
डीओ दीपक ने बताया कि गर्मियों की छुट्टी में पत्नी मीनाक्षी दिल्ली अपने मायके में बच्चों के पास गई थीं। मंगलवार रात वह परिवार को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से आगे चलने पर करहेड़ा पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक लुटेरे ने मीनाक्षी के कानों पर झपट्टा मारकर सोने का कुंडल लूट लिया। उन्होंने पीछा किया तो लुटेरों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और भाग गए।
दूसरे मामले में शहीद मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर स्टेशन पर खड़े सुपरवाइजर शुभम का लुटेरों ने मोबाइल फोन लूट लिया। उसका कहना है कि लुटेरे राजबाग मेट्रो स्टेशन की तरफ से आए थे। वह कोई पता पूछने के तरीके से उनके पास आए थे। लुटेरों ने जैसे ही हाथ पर झपट्टा मारकर फोन लूटा शुभम ने पीछा किया लेकिन वह पकड़ने में कामयाब नहीं हुआ। शुभम के पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर घटनास्थल की फुटेज ली गई है। लुटेरों की पहचान कर तलाशी शुरू कर दी है जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।