फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एलिवेटेड रोड पर किया स्टंट तो हवालात में बितानी पड़ेगी रात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एलिवेटेड रोड पर किया स्टंट तो हवालात में बितानी पड़ेगी रात
विज्ञापन

इंदिरापुरम। एलिवेटेड रोड पर लग्जरी और बड़ी गाड़ियों से खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं को हवालात में रात बितानी पड़ सकती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के निर्देश पर इंदिरापुरम थाने की एक पीसीआर को एलिवेटेड रोड पर निगरानी में लगाया गया है। इसमें एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल की टीम रात दो बजे तक स्टंटबाजों पर कड़ी नजर रखेगी। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र को ‘मिशन सेफ्टी’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ट्रांस हिंडन में लगातार युवाओं का चलती गाड़ियों की छत, बोनट व खिड़की पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो वायरल होता रहता है। यातायात पुलिसकर्मी वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी चालक की पहचान कर वाहन का चालान काटने की कार्रवाई करते हैं लेकिन पुलिस की सख्ती का स्टंटबाजों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। रविवार को भी कौशांबी थाना क्षेत्र के डाबर तिराहे के पास सफारी गाड़ी से एक युवक का स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। दूसरा वीडियो एलिवेटेड रोड का था, जिसमें कुछ युवा छह-सात गाड़ियों को तिरछी खड़ी कर उनकी छत पर स्काई शॉट फोड़ने और कारों पर चढ़कर हुड़दंग करते नजर आए थे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने वाहनों के नंबर के आधार पर चालकों की तलाश तेज कर दी है। वहीं, देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इंदिरापुरम थाने के पुलिसकर्मियों की मीटिंग लेकर उन्हें स्टंटबाजों पर लगाम कसने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि मिशन सेफ्टी के तहत युवाओं को खतरनाक स्टंट के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी थाने और चौकी के पुलिसकर्मी भी रखेंगे नजर
पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि खतरनाक स्टंट करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। हर थाने और चौकी के पुलिसकर्मियों को भी स्टंट करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed