फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सूर्यनगर चौकी से 500 मीटर दूर फ्लैट की चौखट तोड़कर पांच लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सूर्यनगर चौकी से 500 मीटर दूर फ्लैट की चौखट तोड़कर पांच लाख की चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। सूर्यनगर रिपोर्टिंग चौकी से 500 मीटर दूर चोरों ने सरकारी अस्पताल की नर्सिंग अफसर के बंद फ्लैट से चौखट तोड़कर करीब पांच लाख रुपये की चोरी कर ली। करीब 15 मिनट में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी से पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि चौकी पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पांच दिन तक चक्कर लगवाए। पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर लिंक रोड थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों की तस्वीर कैद हुई है।
विजयन कन्नोथ निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि पत्नी दिल्ली के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में नर्सिंग अफसर हैं। बेटा अनुराज विजयन नोएडा में डेंटिस्ट हैं। 15 जून की सुबह करीब सात बजे तीनों लोग अपनी डयूटी पर निकल गए। फ्लैट पर मेन गेट का ताला लगा था। चोर दिनदहाड़े मेन गेट पर लगे तीन तालों को काटने में असफल रहे तो उन्होंने चौखट ही तोड़ दी। इसके बाद कमरे में जाकर अलमारी का ताला काट दिया। 15 मिनट के अंदर चोरों ने 70 हजार रुपये नकद और साढ़े चार लाख के गहने चोरी कर लिए। इसके बाद वह बाइक पर बैठकर फरार हो गए। शाम करीब छह बजे पत्नी घर पहुंची तो उन्हें चौखट टूटी मिली उसे देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत विजयन कन्नोथ और बेटे को फोन कर चोरी की सूचना दी। दोनों लोग घर पहुंचे तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि चोरों ने चोरी के दौरान घर में भी काफी नुकसान किया है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद सूर्य नगर रिपोर्टिंग चौकी से उपनिरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी उनके फ्लैट पर पहुंचे। उन्होंने परिवार से शिकायत कॉपी लेकर जांच करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पांच दिन लगवाए चौकी पर चक्कर, दोबारा लिखवाई तहरीर
आरोप है कि घटना के दिन चोरी की तहरीर देने के बाद पुलिस ने उनकी एफआईआर नहीं लिखी। इतना ही नहीं, कार्रवाई के नाम पर उन्हें चौकी पर पांच दिन तक चक्कर कटाए गए। परेशान होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह से चोरी और पुलिस प्रताड़ना की शिकायत की। तब अधिकारी के निर्देश पर लिंक रोड थाना पुलिस ने दोबारा तहरीर लिखवा कर चोरी का मुकदमा दर्ज किया। अब सात दिन बाद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े कम करने के लिए कटाए जाते हैं लोगों को चक्कर
कई मामलों में देखा गया है कि पुलिस लूट और चोरी जैसी विभिन्न घटनाओं के आंकड़े कम करने के लिए लोगों को थाने-चौकी के कई दिन तक चक्कर कटाकर परेशान करती है, जिससे लोग सिर्फ तहरीर लेकर घर लौट जाएं और पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने का दबाव नहीं पड़े। ऐसे में लोगों को कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी और एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के पास जाकर गुहार लगानी पड़ती है। आरोप यह भी है कि थाने और चौकी पर पुलिसकर्मी अपने मनमुताबिक तहरीर लिखवाकर घटना को छोटी करने के भरसक प्रयास में रहते हैं।
बयान
लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। चोरों का पता लगाने के लिए फुटेज खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed