{"_id":"62b22624833f0627fa34497a","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2403949120","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरापुरम थाने के पास चलता मिला हुक्का बार, कई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरापुरम थाने के पास चलता मिला हुक्का बार, कई पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम थाने के पास चलता मिला हुक्का बार, कई पकड़े
इंदिरापुरम। थाने से चंद कदम दूर चल रहे वसुंधरा सेक्टर-10 में हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारकर पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा है। बार बिना किसी नाम के फ्लैट में चल रहा था। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उधर, लोगों का कहना है कि कई शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हुक्का-बार का संचालक पार्टी कराने के नाम पर अलग-अलग जगहों के युवाओं को बुलाता था। सोशल मीडिया पर पार्टी की तारीख बताई जाती थी। इतना ही नहीं, संचालक के अलावा अन्य लोगों के पास फोन कॉल से भी हुक्का बार खुलने का समय पूछा जाता था। आसपास के लोग हुक्का बार में आने वाले युवाओं के वाहनों से परेशान रहते थे। कई बार वाहन खड़े करने के लिए लोगों का विवाद भी हो चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में भी शिकायत की गई थी। आला अधिकारियों के निर्देश पर इंदिरापुरम पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने करीब सात से अधिक लोगों को पकड़ा है। हुक्का, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल पुंडीर का कहना है कि हुक्का बार पर कार्रवाई हुई है। पकड़े गए लोगों से पुलिस थाने पर पूछताछ चल रही है।