फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा फाइनेंसर की हत्या का राज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा फाइनेंसर की हत्या का राज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। कनावनी पुस्ता रोड पर फाइनेंसर शिवम भारद्वाज की हत्या के मामले में रात नौ बजे से 10:30 बजे के बीच एक घंटे की सीसीटीवी फुटेज में हत्या का राज छुपा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर कनावनी गांव तक विभिन्न मोबाइल की सीडीआर मंगवाकर महत्वपूर्ण सुराग हासिल किया है। पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि करीब दो लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हत्या हुई है हालांकि पुलिस और तथ्य जुटाने के लिए तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि शिवम भारद्वाज के पिता राममूर्ति ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार ने किसी भी प्रकार के लेन-देन और विवाद से इनकार किया है। पुलिस टीम हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक की जांच में पता चला है कि शिवम ने डेढ़ साल पहले साझेदारी में मोबाइल की दुकान की थी। उसका लेन-देने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का बकाया चल रहा था। शिवम ने साझेदारी को खत्म करके दुकान संभालना शुरू कर दिया था। इसके अलावा पुलिस टीम ने घटनास्थल पर विभिन्न मोबाइल की सीडीआर और लोकेशन खंगालने के अलावा संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम अब घटना में प्रयुक्त 32 बोर का हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बार-बार बयान बदलने से गहराया संदिग्ध पर शक :
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने करीब 10 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। इसमें एक संदिग्ध बार-बार बयान बदल रहा था। वह शिवम भारद्वाज का बेहद करीबी परिचित भी है। यही नहीं, हत्याकांड से पहले शिवम के आसपास उसकी लोकेशन भी अधिक पाई गई थी। हत्यारोपी ने गाड़ी के अंदर बैठकर शिवम को काफी नजदीक से गोली मारी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगने से मौत का कारण सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed