फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सीने में डंडा मारकर कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 15 लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सीने में डंडा मारकर कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े 15 लाख लूटे
विज्ञापन

इंदिरापुरम। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदात कर रहे बाइकर्स गैंग के तीन बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे सीने पर डंडा मारकर कलेक्शन एजेंट वीर बहादुर से 15 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। डंडा लगते ही वीर बहादुर बाइक से गिर पड़ा और बदमाश बैग लेकर आसानी से भाग निकले। वारदात के बाद बाद भागते बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए लेकिन पुलिस उनकी पहचान नहीं कर पाई है।
गुरुग्राम की राइटर बिजनेस प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन एजेंट नोएडा और गाजियाबाद के व्यापारियों और मॉल प्रबंधकों से रकम लेकर बैग में रखता जा रहा था। इंदिरापुरम की सात-आठ दुकानों से रकम लेकर जैसे ही हैबिटेट सेंटर के पास शिप्रा सृष्टि सोसायटी और प्रेजिडियम स्कूल के सामने वाली सड़क पर पहुंचा, सामने से आए बदमाशों ने उस पर डंडे से हमला किया। थोड़ी ही देर में कंपनी की कैश जमा करने वाली गाड़ी के उधर से गुजरी तो उसमें सवार कर्मचारियों को उसने सूचना दी। उनसे मिली जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी. और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वीर बहादुर मूल रूप से फर्रूखाबाद का निवासी है, मकनपुर में किराए पर रहता है।
विज्ञापन

रेकी के बाद की वारदात
एसएसपी ने बताया कि फुटेज देखकर यह साफ है कि वारदात रेकी के बाद हुई है। लूट से पहले ही बदमाश वीर बहादुर के इर्द गिर्द घूम रहे थे। वह जब एक दुकान से रकम ले रहा था, तब बदमाश पास में खड़े थे। लूट के बाद भागते हुए बदमाश कई जगह कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच टीमों का गठन
एसएसपी ने बताया कि लूट के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है। फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
इंजन से तेल टपकता बताया और कार से 19 लाख के गहने ले गए टप्पेबाज
मोदीनगर। दो टप्पेबाज कार से 19 लाख के चांदी के गहनों से भरा बैग चोरी कर ले गए। उन्होंने चालक से कहा कि इंजन से तेल टपक रहा है। जैसे ही चालक कार से निकलकर इंजन देखने में लगा, वैसे ही टप्पेबाजों ने पिछली सीट पर रखा बैग उठा लिया और भाग निकले। दोपहर 11:30 बजे वारदात दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित मोदी इंडस्ट्रीज के पास नील गली स्थित फर्म शिव आभूषण भंडार के कर्मचारी मनीष और अंकित के साथ हुई। फर्म के मालिक मुकुल अग्रवाल मेरठ में तेजपाल सिंह एंक्लेव में रहते हैं। मनीष और अंकित मुरादनगर में व्यापारियों को माल सप्लाई करने जा रहे थे। बाइक सवार दो टप्पेबाजों ने कार के सामने आकर तेल से इंजन टपकने की बात कही थी। कार रोककर जैसे ही दोनों कर्मचारी बाहर निकले, वैसे ही बदमाशों को मौका मिल गया।

लिफ्ट लेकर ट्रैक्टर से दो लाख रुपये निकाल ले गया बदमाश
लोनी। मोदीनगर की तरह की टप्पेबाजी की एक वारदात लोनी की खन्ना कॉलोनी में सोमवार शाम चार बजे हुई। यहां टप्पेबाजी का तरीका अलग रहा। टप्पेबाज ने ट्रैक्टर में लिफ्ट ली और कहा कि तुम लोग पीछे कार में टक्कर मारकर आए हो। उन्हें डरा-धमकाकर ट्रैक्टर से दूर ले जाकर खड़ा कर दिया और फिर खुद वापस आकर ट्रैक्टर की डिक्की में रखे दो लाख 17 हजार रुपये निकाल ले गया। वारदात के पंजाब के संगरूर के कुलदीप सिंह के साथ हुई। वह दिल्ली-एनसीआर में भूसा सप्लाई करने आए थे। टप्पेबाज लोनी तिराहे पर लिफ्ट लेकर बैठा था। लोनी थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी का कहना है कि टप्पेबाजों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed