फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जगुआर कार सवार ने पांच को मारी टक्कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जगुआर कार सवार ने पांच को मारी टक्कर
विज्ञापन

इंदिरापुरम। ज्ञानखंड में ग्रीन बेल्ट के पास सोमवार रात 12 बजे तेज रफ्तार जगुआर कार ने सब्जी बेचकर घर लौट रहे पांच ठेले चालकों को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पिता और दो बेटे बुरी तरह घायल हो गए जबकि तीन ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। उन्हें राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर गाड़ी चालक फरार हो गया। छोटे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इंदिरापुरम पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर मालिक की पहचान कर ली है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खोड़ा के संगम पार्क में विनोद कुमार साप्ताहिक बाजार में सब्जियां बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार को वह बेटे गुलशन (16), शिवांशु (18) और साले मुकेश और मिथलेश के साथ ठेली लेकर वसुंधरा सेक्टर-19 में सब्जियां बेचने आए थे। रात 12 बजे बाजार खत्म होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। वैशाली सेक्टर सेक्टर-चार और पांच की पुलिया पार करके जैसे ही ग्रीन बेल्ट के तरफ मुड़े। तभी सामने से तेज रफ्तार जगुआर कार ठेलियों को रौंदती हुई उनके ऊपर चढ़ गई। इसमें पिता और दोनों बेटे घायल हो गए जबकि मुकेश और मिथलेश ने किसी तरह खुद को बचा लिया। लोगों की भीड़ एकत्रित होते ही चालक वहां गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने लोगों की मदद से वैशाली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात में विनोद और गुलशन को छुट्टी दे दी जबकि शिवांशु की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज जारी रहा। विनोद का कहना है कि गाड़ी की टक्कर से एक फोन भी टूट गया। इस वजह से वह हादसे के बारे में परिवार को जानकारी नहीं दे पाए। इंदिरापुरम पुलिस ने तीनों की पहचान करके रात में परिवार के लोगों को सूचना दी। विनोद का बेटा रामलखन अस्पताल पहुंचा और फिर पुलिस को आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तेज रफ्तार गाड़ी चालक की बच गई जान :
लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार गाड़ी के चालक की जान बच गई। गनीमत रही कि ठेलियों को रौंदने के बाद गाड़ी में एयरबैग खुल गए थे हालांकि गाड़ी साइकिल ट्रैक पर चढ़कर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद शीशा और बोनट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल इंदिरापुरम पुलिस ने गाड़ी मालिक की पहचान दिल्ली पटपड़गंज निवासी रजत बुबल के रूप में की है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गाड़ी कौन चला रहा था। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में लेकर मालिक व चालक की तलाश कर रहे हैं। दोनों को जल्द पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed