{"_id":"628e83c420d61d3984573456","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd239001088","type":"story","status":"publish","title_hn":"न स्टंटबाज आ रहे बाज न ही तमंचे वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न स्टंटबाज आ रहे बाज न ही तमंचे वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न स्टंटबाज आ रहे बाज न ही तमंचे वाले
खोड़ा/मोदीनगर। शहर में तकरीबन हर दूसरे व चौथे दिन कोई स्टंटबाज पुलिस को चुनौती देता नजर आ रहा है तो कभी हथियारों के साथ कोई वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस लगातार इनके खिलाफ रिेपोर्ट दर्ज करने और चालान काटने की कार्रवाई कर रही है फिर भी यह बाज नहीं आ रहे हैं। मोदीनगर में लगातार दूसरे दिन स्कॉर्पियो कार से स्टंट करते हुए युवाओं की वीडियो वायरल हो रही है। वहीं, खोड़ा में 9 एमएम पिस्टल के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर खोड़ा थाना क्षेत्र की राजीव कॉलोनी से युवक का 9 एमएम पिस्टल के साथ फोटो वायरल हो गया। वायरल फोटो में युवक ने हथियार को जींस में लगाया हुआ है। उसकी पहचान मनोज चौहान निवासी राजीव कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पिस्टल दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जोकि आयुध अधिनियम के तहत गलत है। थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार कुशवाहा के मुताबिक, परिजनों द्वारा असहले को खिलौना बताया गया है, लेकिन 9 एमएम पिस्टल जैसा कोई खिलौना अभी तक मार्केट में नहीं आया है। मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वायरल फोटो में युवक लाइसेंसी असलहे से प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। पूछताछ में पता चलेगा कि यह असलहा उसके पास कहां से आया।
महिला की बंदूक के साथ फोटो हुई थी वायरल
चार मई को खोड़ा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में रहने वाली महिला आरती का सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें वह हथियार के साथ नजर आ रही थी। हालांकि, पुलिस की जांच में सामने आया कि वायरल फोटो नोएडा के फार्म हाउस का था। वहां शादी समारोह के दौरान महिला ने फोटो खिंचवाया था।
विज्ञापन
अब स्कॉर्पियो कार पर स्टंट
मोदीनगर में कार से स्टंट करने के मामले में सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह वीडियो सौंदा रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में स्कॉर्पियो सवार युवक पीछे खड़े होकर स्टंट कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर कार की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को निवाड़ी रोड बाजार में कार की छत खोलकर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान किया है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक को भविष्य में इस तरह के स्टंट नहीं करने की चेतावनी दी गई है।