{"_id":"6276cadce67d19600509a5e4","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd238046421","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ में मदद के बहाने महिला के खाते से निकाले 24 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बूथ में मदद के बहाने महिला के खाते से निकाले 24 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बूथ में मदद के बहाने महिला के खाते से निकाले 24 हजार
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में ठग ने एटीएम बूथ में महिला की मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से राशि कटने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल में शिकायत देकर उन्होंने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
शशि जैन ने बताया कि घर के पास एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गई थी। काफी देर तक कार्ड स्वैप न होने पर वह परेशान होने लगीं। इस बीच पास में खड़े युवक ने उन्हें मदद का भरोसा दिया और उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। उनको डमी कार्ड थमाकर आरोपी मौके से चला गया। घर पहुंचने पर मोबाइल पर 24 हजार रुपये खाते से कटने का मेसेज आया। पीड़िता ने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह दूसरा निकाला। सीओ अभिजीत आर शंकर का कहना है कि ठगों की लोकेशन के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है।