{"_id":"624c9c441c0ff702ff2c8f07","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd236446911","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई अधिकारी बनकर ठगे तीन लाख, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगे तीन लाख, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई अधिकारी बनकर ठगे तीन लाख, गिरफ्तार
लोनी। सीबीआई अधिकारी बनकर जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी के परिवार से तीन लाख रुपये ऐंठने वाले को पुलिस ने मंगलवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि कॉलोनी निवासी मुस्तकीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजकुमार निवासी मंगल बाजार कस्बा चंडौस, अलीगढ़ खुद को सीबीआई का अधिकारी बता रहा है। वह फरवरी माह में घर आया था। उसने दुष्कर्म के आरोप में एक साल से डासना जेल में बंद भाई मुजकीर के मामले में परिवार के अन्य सदस्यों को भी जेल में बंद कराने की बात कही थी। राजकुमार ने मुजकीर से कहा कि यह केस उसके हाथ में है और जेल से बचने और मुजकीर को छुड़वाने के एवज में उसने परिवार के लोगों से पैसों की मांग की। परिवार के लोग डर गए। एक मार्च से 31 मार्च तक राजकुमार के परिवार के लोगों से करीब 3 लाख 9500 रुपये ऐंठ चुका था। शक होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को राजकुमार 50 हजार रुपये लेने आते समय मौके से गिरफ्तार कर लिया।
मसूरी थाने से धोखाधड़ी के मामले में बंद हुआ था
पुलिस के अनुसार राजकुमार पर 2020 में मसूरी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल गया था। यहां उसकी मुलाकात मुस्तकीम के भाई मुजकीर से हुई थी। इस दौरान राजकुमार ने मुजकीर के घर का पता लिया था। फरवरी माह में राजकुमार को जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने मुजकीर के परिवार को डरा धमका कर पैसे ऐंठने का काम शुरू किया था।